एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI ने कहा- हम प्रोफेशनल तरीके से जांच कर रहे हैं

सीबीआई ने आज कहा कि जांच एजेंसी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में व्यवस्थित और पेशेवर तरीके से जांच कर रही है.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई की जांच जारी है. इस बीच एजेंसी ने बयान जारी कर कहा कि वह बिल्कुल पेशेवर तरीके से मामले को देख रही है. सीबीआई ने कहा, ''CBI सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में व्यवस्थित और पेशेवर तरीके से जांच कर रही है. CBI जांच से संबंधित मीडिया रिपोर्ट तथ्यों पर आधारित नहीं ह. अपनी पॉलिसी के तहत CBI जांच की डिटेल्स साझा नहीं करती है.''

जांच एजेंसी ने कहा, ‘‘सीबीआई प्रवक्ता या टीम के किसी सदस्य ने मीडिया के साथ जांच का ब्योरा साझा नहीं किया है. जो ब्योरा खबरों में दिया जा रहा है और सीबीआई का बताया जा रहा है वह विश्वसनीय नहीं है. ’’

बता दें कि सीबीआई ने आज जांच के 14 वें दिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ बंटी सजदेह के बयान दर्ज किए.

डीआरडीओ गेस्ट हाउस में रिया के पिता संग सीबीआई ने पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की, जिसमें उनसे सुशांत और उनके परिवार संग उनकी बेटी के रिश्ते के बारे में पूछा गया. इसके अलावा, 8 जून को उनके बीच हुए ब्रेकअप और रिया द्वारा सुशांत के नंबर को ब्लॉक किए जाने के बारे में भी जानकारी ली गई.

सीबीआई ने सुशांत के वित्तीय निवेश से संबंधित योजनाओं पर भी उनसे बात की. एजेंसी द्वारा बुधवार को भी इंद्रजीत चक्रवर्ती से नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी. रिया और उनके पिता के अलावा सीबीआई की टीम ने उनके भाई शोविक से भी पूछताछ की है.

इस बीच, एक एजेंसी के सूत्र ने कहा कि सीबीआई ने सजदेह से भी पूछताछ की, जो कॉर्नरस्टोन के सीईओ हैं, जहां सुशांत की एक्स-मैनेजर श्रुति मोदी और दिशा सलियन काम किया करती थीं.

सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, सजदेह सुबह 11.30 बजे के आसपास अपना बयान दर्ज कराने के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे. उनसे पूछा गया कि श्रुति मोदी और दिशा सलियन ने सुशांत के अकाउंट को कब तक संभाला और क्या श्रुति मोदी, रिया का काम भी संभालती थीं. 14 जून को सुशांत की मौत से ठीक पांच दिन पहले 9 जून को दिशा सलियन की मौत हो गई थी.

SSR death case: सुशांत का इलाज करने वाले डॉक्टरों की मदद से CBI सुलझाएगी मौत की गुत्थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
कर्नाटक CM ने केन्द्र से मांगी कृषि ऋण माफी पर मदद, पार्क विधेयक का बचाव
कर्नाटक CM ने केन्द्र से मांगी कृषि ऋण माफी पर मदद, पार्क विधेयक का बचाव
‘उनके मुंह से ऐसी बात...’, पूर्व CM ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला
‘उनके मुंह से ऐसी बात...’, पूर्व CM ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला
तीनों हाइड्रॉलिक सिस्टम फेल, पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, Air India जांच की कहानी
तीनों हाइड्रॉलिक सिस्टम फेल, पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, Air India जांच की कहानी

वीडियोज

Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा
Priyadarshan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मुझे Comedy फिल्में बनाना बिल्कुल पसंद नहीं!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीनों हाइड्रॉलिक सिस्टम फेल, पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, Air India जांच की कहानी
तीनों हाइड्रॉलिक सिस्टम फेल, पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, Air India जांच की कहानी
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
हार्दिक पांड्या ने BSF जवानों के साथ किया पोज, वायरल तस्वीरों से लूटी महफिल 
हार्दिक पांड्या ने BSF जवानों के साथ किया पोज, वायरल तस्वीरों से लूटी महफिल 
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
‘उनके मुंह से ऐसी बात...’, पूर्व CM ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला
‘उनके मुंह से ऐसी बात...’, पूर्व CM ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
Pressure Cooker Problems: कुकर में सीटी देर से आती है? 1 आसान ट्रिक से मिनटों में गलेगी दाल
कुकर में सीटी देर से आती है? 1 आसान ट्रिक से मिनटों में गलेगी दाल
एक पव्वा में बन गया बाबा! फ्लाईओवर की छत पर करने लगा साधना, वीडियो वायरल
एक पव्वा में बन गया बाबा! फ्लाईओवर की छत पर करने लगा साधना, वीडियो वायरल
Embed widget