एक्सप्लोरर

SSR death case: सुशांत का इलाज करने वाले डॉक्टरों की मदद से CBI सुलझाएगी मौत की गुत्थी

अभिनेता सुशांत सिंह मौत मामले में जांच के 14वें दिन CBI ने पहली बार सुशांत का इलाज करने वाले डॉक्टरों से की पूछताछ की. इन डॉक्टरों में साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर सुजैन वॉकर का नाम भी शामिल है.

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह मौत मामले में जांच के 14वें दिन CBI ने पहली बार सुशांत का इलाज करने वाले डॉक्टरों से की पूछताछ की. इन डॉक्टरों में साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर सुजैन वॉकर का नाम भी शामिल है. सामने आई जानकारियों के मुताबिक डॉक्टर सुजैन वॉकर ने पिछले कई सालों से सुशांत की डिप्रेशन की बीमारी का इलाज किया है और ऐसे में वह सीबीआई की जांच में एक अहम कड़ी साबित हो सकती हैं.

डॉ सुजैन वॉकर दोपहर करीब 1 बजे सीबीआई के गेस्ट हाउस पहुंची, जहां पर पहले से ही केस से जुड़े हुए कई लोग मौजूद थे. लेकिन डॉक्टर सुजैन का पहुंचना इस वजह से सबसे महत्वपूर्ण कहा जा सकता है, क्योंकि उनके बयान के आधार पर सीबीआई इस निष्कर्ष पर पहुंच सकती है कि क्या वाकई में सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन के मरीज थे या नहीं.

हालांकि, सुशांत का परिवार लगातार सुशांत के डिप्रेशन में होने की बातों से इंकार करता रहा है. परिवार की तरफ से लगातार यह कहा जाता रहा है कि सुशांत डिप्रेशन के मरीज नहीं थे. परिवार के मुताबिक पिछले कुछ सालों के दौरान सुशांत ने कुछ ऐसी दवाईयां जरूरी ली थी, जो घबराहट को दूर करने वाली थीं. लेकिन यह कह देना कि वह डिप्रेशन के मरीज थे ठीक नहीं है.

इससे पहले डॉ सुजैन वॉकर मुंबई पुलिस के सामने भी अपना बयान दे चुकी हैं. उस बयान में डॉक्टर सुज़ैन ने सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात कही थी. ऐसे में अब जब एक बार फिर से सुजैन सीबीआई के सामने बयान देने आई हैं तो उनका बयान अपने आप में काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. सवाल यही है कि सुजैन ने मुंबई पुलिस के सामने जो बयान दिया था, क्या वही बात सीबीआई के सामने भी दोहराई है. इस लिहाज से डॉक्टर सुजैन वॉकर का बयान इस केस की दिशा तय करने में एक अहम कड़ी साबित हो सकता है.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर लम्हा याद आती है...' दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, लिखा दर्दभरा पोस्ट
'हर लम्हा याद आती है...' दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, लिखा दर्दभरा पोस्ट
Guess Who: कंगना रनौत की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थी ये हसीना, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की लीड एक्ट्रेस
कंगना की फिल्म में थी जूनियर आर्टिस्ट, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की एक्ट्रेस
'नेहरू के राज में तो...' दिलजीत की Satluj बैन होने पर कुणाल कामरा ने सेंसर बोर्ड और सरकार को घेरा
'नेहरू के राज में तो...' दिलजीत की Satluj बैन होने पर कुणाल कामरा ने सेंसर बोर्ड और सरकार को घेरा
Tuesday BO Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget