एक्सप्लोरर

Bengal Violence: CBI की बंगाल पुलिस महानिदेशक को चिट्ठी, चुनाव बाद हिंसा के दौरान सामने आए हत्या-बलात्कार के मामलों का मांगा ब्योरा

Bengal Violence: कोलकाता हाईकोर्ट ने बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा के मामले में जनहित याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए हत्या और दुष्कर्म जैसी गंभीर मामलों की सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए थे.

Bengal Violence: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बंगाल पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान हत्या और दुष्कर्म की कितने मामले दर्ज किए गए, इस बारे में सिलसिलेवार तरीके से जानकारी मांगी है. सीबीआई ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा है कि यह तमाम जानकारी तत्काल उपलब्ध करा दी जाए. जिससे हाईकोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके.

ध्यान रहे कि कोलकाता हाईकोर्ट ने गुरुवार को बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा के मामले में जनहित याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए हत्या और दुष्कर्म जैसी गंभीर मामलों की सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए थे. 5 जजों की पीठ ने इस बारे में केंद्रीय जांच एजेंसी से आगामी 6 हफ्ते के अंदर रिपोर्ट पेश करने को कहां है. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को हिंसा पीड़ितों को अविलंब मुआवजा देने का भी निर्देश दिया.

ममता सरकार को माना हिंसा के लिए दोषी

हिंसा के दौरान हुए मानवाधिकार उल्लंघन की जांच के लिए हाईकोर्ट ने इसके पहले 18 जून को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन को एक विशेष समिति बनाकर जांच का आदेश दिया था. इस समिति ने ममता सरकार को हिंसा के लिए दोषी माना था. इसी रिपोर्ट के आधार पर अब हाईकोर्ट ने कहा है कि शीघ्र हिंसा से संबंधित मामलों को सीबीआई जांच के लिए स्थानांतरित कर दिया जाए. माना जा रहा है कि बंगाल हाईकोर्ट के इस आदेश को पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी.

विशेष टीमें गठित

उधर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बंगाल हाईकोर्ट के इस आदेश के फौरन बाद 4 विशेष जांच टीमें गठित कर दी है. प्रत्येक टीम में 25 अधिकारी, कर्मचारी रखे गए हैं. इसके अलावा प्रत्येक टीम की यूनिट को संयुक्त निदेशक स्तर का एक अधिकारी हेड करेगा और इसके अलावा उस टीम में डीआईजी और एक सीनियर एसपी के अलावा 3 एसपी भी शामिल होंगे. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इन 4 विशेष जांच टीमों का प्रभाव सीबीआई में तैनात संयुक्त निदेशक संपत मीणा, विनीत विनायक और रमणीश को दिया गया है.

हाईकोर्ट को देनी है रिपोर्ट

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक टीम गठन के फौरन बाद सीबीआई मुख्यालय ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान बलात्कार और हत्या के दर्ज मामलों की जानकारी मांगी है. सूत्रों के मुताबिक बंगाल पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के बाद सीबीआई इस मामले में अपनी एफआईआर दर्ज करेगी और यह FIR सीबीआई द्वारा गठित की गई 4 विशेष टीमों के पास जांच के लिए भेजी जाएंगी. ध्यान रहे कि इस बाबत सीबीआई को आगामी छह हफ्तों के दौरान हाईकोर्ट को भी अपनी रिपोर्ट देनी है. लिहाजा सीबीआई इस मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती.

यही कारण है कि बंगाल के डीजीपी को लिखे पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि तमाम जानकारी जल्द से जल्द मुहैया करा दी जाए. जिससे हाईकोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके. माना जा रहा है कि आने वाले सप्ताह में पश्चिम बंगाल सरकार बंगाल हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी लेकिन फिलहाल सीबीआई की जांच तब तक जारी रहेगी जब तक सुप्रीम कोर्ट उस पर अपनी तरफ से कोई रोक ना लगा दे.

यह भी पढ़ें:
पश्चिम बंगाल: चुनाव बाद हुई हिंसा मामले की जांच के लिए CBI ने बनाई चार टीमें
बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की CBI जांच के आदेश, ममता सरकार पर भड़कीं स्मृति ईरानी, जानें TMC से BJP तक किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest News LIVE: 'आपने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म करवाने की कोशिश क्यों नहीं की', अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
LIVE: 'सोनम वांगचुक का अनशन खत्म कराने की कोशिश क्यों नहीं की', दीपके ने PM से पूछा
Parliament Monsoon Season Live: लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, स्पीकर बोले- 'जितनी देर चर्चा करना चाहते हैं समय दूंगा'
Parliament Monsoon Season Live: लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, स्पीकर बोले- 'जितनी देर चर्चा करना चाहते हैं समय दूंगा'
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
NEET पर बात करने को सरकार तैयार! 13 गिरफ्तार, राहुल गांधी के पीएम आवास के सामने प्रोटेस्ट के बाद सामने आई बड़ी खबर
NEET पेपर लीक पर संसद में बात करने को सरकार तैयार! राहुल के प्रोटेस्ट के बाद सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget