एक्सप्लोरर

UPPSC के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ CBI ने मामला दर्ज किया, धोखाधड़ी का है आरोप

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इलाहाबाद स्थित यूपीपीएससी की तरफ से 2012 से 2017 के बीच कराई गई परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की छानबीन करने के लिए एक प्राथमिक जांच दर्ज की थी.

नई दिल्ली: सीबीआई ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से 2015 में ली गई परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए आज एक प्राथमिकी दर्ज की. अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में सीबीआई और भी प्राथमिकी दर्ज कर सकती है.

दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी को परीक्षा की जांच शुरू करने के लिए राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार से एक सिफारिश मिली थी. योगी आदित्यनाथ पहले से ही अखिलेश सरकार के दौरान हुई भर्तियों की जांच की बात कहते रहे हैं. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यहां तक कहा था कि पिछले पांच साल में एक भी भर्ती ऐसी नहीं है, जो विवादित ना रही हो.

इसमें नियमों का उल्लंघन, पक्षपात और कुछ जातियों को तरजीह देने सहित अन्य आरोप लगाए गए थे. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इलाहाबाद स्थित यूपीपीएससी की तरफ से 2012 से 2017 के बीच कराई गई परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की छानबीन करने के लिए एक प्राथमिक जांच दर्ज की थी.

प्रथम दृष्टया एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर जांच एजेंसी ने आज यूपीपीएससी के अज्ञात अधिकारियों और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. उन पर आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं. सीबीआई ने 2015 में उच्च अधीनस्थ स्टाफ के लिए हुई परीक्षा के सिलसिले में यह प्राथमिकी दर्ज की.

सीबीआई ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल के दौरान हुए इम्तिहान में गंभीर धांधलियां हुई थीं. यह अनियमितताएं इंटरव्यू, उत्तर पुस्तिकाएं बदलने, पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द नहीं करने, आरक्षण नियमों का उल्लंघन और विशेष क्षेत्र और विशेष जाति के छात्र को ज्यादा अंक देने से संबंधित है. जांच के दौरान, सीबीआई ने आरोप लगाया कि यूपीपीएससी के अधिकारियों ने किसी न किसी बहाने से जानकारी साझा नहीं की.

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि अबतक की गई पड़ताल से सामने आया है कि यूपीपीएससी के अज्ञात अफसरों ने 2015 की उच्च अधीनस्थ परीक्षा के लिए कुछ व्यक्तियों और छात्रों से सांठगांठ की और धांधली को अंजाम दिया. सीबीआई ने आरोप लगाया कि योग्य कैंडिडेट इंटरव्यू के लिए अयोग्य हो गए क्योंकि मॉडरेशन में उनके अंकों को घटा दिया गया.

सीबीआई ने कहा कि जांच में यह भी सामने आया कि कुछ कैंडिडेट ने अपने उत्तर पुस्तिका में कुछ निशान लगाए थे जिससे मूल्यांकन के दौरान उनकी आसानी से पहचान हो जाए. एजेंसी ने दावा किया उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान मूल्यांकन करने वाले व्यक्ति या यूपीपीएससी के अधिकारी ने अभ्यर्थियों के इस आचरण को रेखांकित नहीं किया न ही कोई अंक काटा गया. इससे यूपीपीएससी के अज्ञात अधिकारियों का छुपा हुआ मकसद सामने आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'
विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget