एक्सप्लोरर

West Bengal: CBI ने टीएमसी विधायक सुबोध अधिकारी और उनके भाई के कई ठिकानों पर की छापेमारी, जानिए क्या है मामला

CBI Raid: बंगाल में सीबीआई ने टीएमसी विधायक सुबोध अधिकारी के आवास पर रेड की है. जानिए ये छापेमारी क्यों हो रही है.

CBI Raid Subhodh Adhikari: बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata) में रविवार को काफी गहमागहमी देखने को मिली. चिटफंड मामले में सीबीआई ने हालीशहर और उत्तरी कोलकाता के विभिन्न स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. पहले सीबीआई ने हालीशहर नगर पालिका के अध्यक्ष कमल अधिकारी के पैतृक घर पर छापा मारा और उसके बाद टीएमसी विधायक सुबोध अधिकारी (TMC MLA Subodh Adhikary) के आवास समेत कई ठिकानों पर रेड की.

सीबीआई ने राजू साहनी के करीबी सहयोगी अविजीत सिकंदर के घर पर भी रेड की. कमल अधिकारी ने माना कि वे राजू साहनी के करीबी थे. वहीं अब सीबीआई ने दखिंडरी में सुबोध अधिकारी के कई फ्लैट्स, ताला-पार्क के पास एक फ्लैट में और बीटी रोड पर पाइकपारा के एक फ्लैट में छापेमारी शुरू कर दी है. तालापार्क के पास फ्लैट में सुबोध अधिकारी की पत्नी मिलीं. उन्होंने दावा किया कि यह अच्छा है कि सीबीआई ने छापा मारा, उन्हें केवल कुछ एलआईसी के कागजात मिले हैं. 

चिटफंड मामले में सीबीआई की छापेमारी

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चिटफंड के मामले में अब सीबीआई एक्शन में है. सीबीआई (CBI) ने शुक्रवार की रात को चिटफंड मामले में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के हालीशहर नगर पालिका के चेयरमैन राजू साहनी को गिरफ्तार किया था. बता दें कि राजू साहनी को सीबीआई ने 80 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था. इस मामले में कोर्ट ने राजू साहनी को 5 दिनों की पुलिस हिरासत का निर्देश दिया है.

छापेमारी पर क्या बोले टीएमएस सांसद सौगत रॉय?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबोध अधिकारी के घर सीबीआई की छापेमारी को लेकर टीएमसी सांसद सौगत रॉय (TMC MP Saugata Roy) ने बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'सीबीआई अपना काम कर रही है. हम अपना काम करेंगे. सीबीआई अभी भी कुछ साबित नहीं कर रही है और यहां-वहां छापेमारी कर एक-दूसरे को गिरफ्तार कर रही है. इसके बाद ही यह साबित होगा कि कौन दोषी है या नहीं. हम कह रहे हैं कि केंद्र सरकार, भाजपा, सीबीआई ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए विरोधियों को परेशान कर रही है. अभिषेक बनर्जी से भी ईडी (ED) ने पूछताछ की है. विरोधी दल के नेताओं को परेशान किया जा रहा है.'

ये भी पढ़ें- West Bengal: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में TMC सुधारेगी अपनी इमेज, ‘दागी’ नेताओं को टिकट देने से कर सकती है इनकार

ये भी पढ़ें- रामलीला मैदान से सरकार पर बरसे राहुल गांधी, कहा- BJP के राज में बढ़ रही नफरत, कमजोर हो रहा देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget