एक्सप्लोरर

Sikh Riots: सिख दंगों से जुड़े मामले में जगदीश टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट दायर, 3 सिखों की हुई थी हत्या

Sikh Riots Case: सीबीआई ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों के मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है.

Jagdish Tytler Sikh Riots Case: सीबीआई (CBI) ने शनिवार (20 मई) को 1984 के सिख विरोधी दंगों में पुल बंगश गुरुद्वारा आग मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. आरोप है कि जगदीश टाइटलर ने भीड़ को भड़काया, दंगे भड़काए, इसी भीड़ ने पुल बंगश गुरुद्वारे में आग लगाई जिसमें तीन सिख जलाकर मार दिए गए. सीबीआई ने सेक्शन 147,148,149,153(ए), 188 आईपीसी और 109, 302, 295, and 436 समेत कई धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार बीते अप्रैल में, जगदीश टाइटलर दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश हुए थे और दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित पुल बंगश गुरुद्वारा मामले के संबंध में अपनी आवाज के नमूने दिए थे. केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) आवाज के नमूनों की जांच करेगी.

टाइटलर ने आरोपों को किया खारिज

प्रयोगशाला से बाहर निकलते हुए टाइटलर ने कहा था कि अगर मेरे खिलाफ एक भी सबूत है तो मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं. सीबीआई ने मामले में कांग्रेस नेता को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन 4 दिसंबर, 2015 को जांच फिर से शुरू की थी. जगदीश टाइटलर 2004 में मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री थे, लेकिन विरोध के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. पिछले कुछ वर्षों में, कांग्रेस पार्टी ने टाइटलर से खुद को दूर कर लिया था क्योंकि उन्हें 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ा. 

1984 में हुए थे सिख विरोधी दंगे

उन्हें पिछले साल दिल्ली नगरपालिका चुनाव के लिए समिति में शामिल किया गया था, जिसके बाद विरोधी दलों ने कांग्रेस को घेर लिया था. वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली चरण में भी शामिल होने वाले थे, लेकिन बाद में विवाद से बचने के लिए वे यात्रा से दूर रहे थे. गौरतलब है कि 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी. जिसके बाद सिख विरोधी दंगे भड़क गए थे. इनमें हजारों लोगों की जान गई थी. 

ये भी पढ़ें- 

तहव्वुर राणा भारत को सौंपा जाएगा, कहां हैं मुंबई आतंकी हमले के बाकी 5 गुनहगार?

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget