एक्सप्लोरर

Visa Case: चीनी वीजा मामले में कार्ति चिदंबरम के घर पर सीबीआई का छापा, आज मिले कई अहम सुराग

CBI Raids Karti House: सीबीआई की एक टीम आज चेन्नई स्थित कार्ति चिदंबरम के घर पहुंची. सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम और उनके परिजनों से इस जांच में सहयोग करने का अनुरोध किया था.

Karti Chidambaram: चाइनीज कंपनी के लोगों को वीजा दिलाने के आरोप में सीबीआई (CBI) ने आज चेन्नई में कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) के घर  के एक हिस्से की तलाशी ली. पिछले महीने में हुई छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कार्तिकेय घर के इस हिस्से को सील कर दिया था. घर के इस हिस्से में कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस थे, जिन्हें कोड वर्ड और फिंगरप्रिंट के जरिए खोला जाना था. आने वाले दिनों में इस मामले में जांच के दौरान पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम से भी पूछताछ की जा सकती है.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की एक टीम आज चेन्नई स्थित कार्ति चिदंबरम के घर पहुंची. सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम और उनके परिजनों से इस जांच में सहयोग करने का अनुरोध किया था. सीबीआई के एक आला अधिकारी के मुताबिक चाइनीज वीजा रैकेट मामले में जब कार्ति के घर पर छापेमारी हुई थी तो वे अपने घर पर मौजूद नहीं थे. ऐसे में घर में मौजूद अनेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कंप्यूटर आदि को खोला नहीं जा सका था. इन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में सीबीआई को उनके कोड नहीं पता था और कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस फिंगरप्रिंट के जरिए खोले जाने थे. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आज की इस कार्रवाई में सीबीआई को अनेक महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं, जिनका आकलन किया जा रहा है.

इस मामले में दर्ज हुआ था केस

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने साल 2011 में हुए इस कथित वीजा रैकेट के मामले में पूर्व केंद्रीय गृहमत्री  पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम समेत अनेक लोगों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था. इस मामले में आरोप था कि साल 2011 में जब पी चिदंबरम केंद्र में गृह मंत्री थे तब पंजाब में काम कर रही एक चीनी कंपनी के लोगों को वीजा दिलाने के लिए कार्ति चिदंबरम ने कथित तौर पर रिश्वत ली थी. इस मामले में कार्ति चिदंबरम के करीबी करीबी भास्कर रमन का भी नाम आया था. यह भी आरोप था कि भास्कर के जरिए ही चीनी कंपनी ने कार्ति चिदंबरम को सिफारिश की थी. यह भी आरोप था कि भास्कर के जरिए ही रकम का संभावित लेनदेन हुआ था.

सीबीआई कर चुकी है पूछताछ

सीबीआई ने इस मामले में भास्कर रमन को गिरफ्तार कर लिया था. भास्कर को रिमांड पर लेकर अनेक दिनों तक पूछताछ की गई थी. कार्ति चिदंबरम के विदेश से लौटने के बाद सीबीआई ने उनसे भी पूछताछ की थी. इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय के तत्कालीन अनेक अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है. सीबीआई सूत्रों का कहना है कि इस मामले में आने वाले दिनों में तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री और कार्ति चिदंबरम के पिता पी चिदंबरम से भी पूछताछ की जा सकती है. मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: Money Laundering Case: अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम, सोमवार को होगी सुनवाई

ये भी पढ़ें: Visa Case: कार्ति चिदंबरम को अग्रिम जमानत देने से कोर्ट का इनकार, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget