एक्सप्लोरर

CBI ने जजों और न्यायपालिका के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक, सीबीआई ने इस मामले में 11 नवंबर 2020 को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था.

आंध्र प्रदेश में जजों और न्यायपालिका के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने का मामले में सीबीआई ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और इस मामले में एक सांसद और एक पूर्व विधायक से भी पूछताछ की गई है. जल्द ही इस मामले में सीबीआई कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारियां कर सकती है. 

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक, सीबीआई ने इस मामले में 11 नवंबर 2020 को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था. इसके पहले आंध्र प्रदेश पुलिस ने इस मामले में 16 आरोपियों के खिलाफ 12 एफआईआर दर्ज की थी. मामले में आरोप था कि आंध्र प्रदेश न्यायपालिका की तरफ से कुछ मामलों में दिए गए आदेश के बाद उन पर आपत्तिजनक कमेंट सोशल मीडिया पर दिए गए थे. इन कमेंटस के चलते न्यायपालिका की छवि को धक्का लगा था. 

स्वयं आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को निर्देश दिए थे कि वह मामले की पूरी जांच करें और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाए. सीबीआई के मुताबिक इस मामले में आरंभिक जांच के दौरान 16 आरोपियों में से 13 की पहचान कर 11 लोगों से पूछताछ की गई और अब तक इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया. सीबीआई को जांच के दौरान यह भी पता चला कि जिन 16 आरोपियों के नाम सामने आए हैं उनमें से तीन विदेश में हैं. 

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान इस मामले में वाईएसआर कांग्रेस के एक सांसद नंदीगम सुरेश से पूछताछ की गई. नंदीगम सुरेश 2019 में वाईएसआर कांग्रेस से बापतला आंध्र प्रदेश से सांसद चुने गए थे. साथ ही इस समय वे खाद्य और उपभोक्ता मामलों की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी हैं. इसके साथ ही वाईएसआर के एक पूर्व विधायक अमांची कृष्ण मोहन से भी पूछताछ की गई. 

सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक, इस मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनमें पी आदर्श, एल सांबा शिवा रेड्डी, धामू रेड्डी, पी सुधीर, राजशेखर रेड्डी शामिल हैं. इनमें राजशेखर रेड्डी इसके पहले कुवैत में काम करता था. 

सीबीआई का कहना है कि इस मामले के तार विदेशों से भी जुड़े हुए हैं. लिहाजा इस मामले में इंटरपोल की भी मदद ली जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में से 3 को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. सीबीआई के मुताबिक इन आरोपियों के ठिकानों पर मारे हुए छापों के दौरान अनेक आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिनके आकलन का काम अभी जारी है. एक आरोपी के यहां मारे गए छापे के दौरान उसका एक पासपोर्ट भी मिला जो वह किसी दूसरे नाम से प्रयोग करता था. इस बाबत सीबीआई जल्दी अलग मामला दर्ज कराएगी. इस मामले में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

Embed widget