एक्सप्लोरर

किस राज्य में कब और कितने चरणों में होगी जातीय जगनणना? सामने आ गया सरकार का पूरा प्लान

Caste Census: सरकार ने जनगणना को लेकर बड़ी जानकारी देश को दी है. इस बार देश में दो चरणों में जनगणना कराई जाएगी. इसके साथ ही जातिगत जनगणना भी इसके साथ ही होगी.

Population Count: जनगणना और जातिगत जनगणना को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि मार्च 2027 तक पूरे देश में जनगणना हो जाएगी. इस बार जनगणना के साथ-साथ जातिगत जनगणना भी कराई जाएगी. 

केंद्र सरकार की ओर से बताया गया कि यह जनगणना देशभर में दो फेज में कराई जाएगी. 16 जून 2025 को जनगणना की अधिसूचना जारी होगी. 1 मार्च 2027 तक जनगणना पूरी हो जाएगी. अधिसूचना जारी होते ही जनगणना की तैयारियां शुरू हो जाएगी. 

सरकार के मुताबिक, पहले चरण में पहाड़ी राज्यों जैसे- जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की जनगणना पहले कराई जाएगी. इन राज्यों में एक अक्टूबर, 2026 तक जनगणना पूरी हो जाएगी, जबकि दूसरे चरण में देश के दूसरे हिस्सों में जनगणना एक मार्च, 2027 तक पूरी होगी यानी करीब दो साल से भी कम समय में जनगणना और जातीय जनगणना पूरी होगी. 

इसमें देश भर में पुरुषों और महिलाओं से पूछे जाने वाले सवालों की एक लंबी लिस्ट में जाति से संबंधित एक एक जरूरी सवाल और जुड़ जाएगा. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुष्टि की थी कि राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अगली जनगणना में जाति गणना को शामिल करने को मंजूरी दे दी है. 

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को अपडेट करने के लिए आमतौर पर हर दस साल में जनगणना होती है और ये 2021 में होनी थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा. 2011 की पिछली जनगणना में भारत की जनसंख्या 121 करोड़ से अधिक दर्ज की गई थी. 

जानें गृह मंत्रालय ने क्या कहा?

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कहा, "जातियों की गणना के साथ-साथ दो चरणों में जनसंख्या जनगणना-2027 आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. जनसंख्या जनगणना-2027 के लिए तारीख 1 मार्च, 2027 होगी."

बयान में आगे कहा, "केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के गैर-समकालिक बर्फीले क्षेत्रों के लिए तारीख 1 अक्टूबर, 2026 होगी. तारीखों के साथ जनसंख्या जनगणना आयोजित करने के इरादे की अधिसूचना जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 3 के प्रावधान के अनुसार 16.06.2025 को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी."

30 अप्रैल को की थी घोषणा

केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल को घोषणा की थी कि देश में जनगणना के साथ-साथ जातीय जनगणना भी की जाएगी. आजादी के बाद ये पहली बार होगा कि जातीय गणना की जाएगी. 2011 में सामाजिक-आर्थिक और जातिगत जनगणना करवाई गई थी. हालांकि इस सर्वेक्षण के आंकड़े कभी भी सार्वजनिक नहीं किए गए. 

ये भी पढ़ें: Census: देश में कब शुरू होगी जनगणना? सामने आ गई तारीख, जानें आपके यहां कब होगी

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget