एक्सप्लोरर

कैश किल्लत: बिहार, गुजरात और MP के एटीएम में अब भी नहीं हैं पैसे, लोगों के हाथ खाली

ATM Cash Crunch: एबीपी न्यूज़ ने जब वास्तविक स्थिति का जायजा लिया तो बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों के ज्यादातर एटीएम अब भी खाली हैं. यानि की लोगों को अभी भी अपने पैसे के लिए बैंकों और एटीएम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

नई दिल्ली: कैश की किल्लत को लेकर भले ही सरकार का दावा हो कि 80 प्रतिशत एटीएम में पैसे हैं, लेकिन एबीपी न्यूज़ ने जब वास्तविक स्थिति का जायजा लिया तो बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों के ज्यादातर एटीएम अब भी खाली हैं. यानि कि लोगों को अभी भी अपने पैसे के लिए बैंकों और एटीएम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

सरकार और आरबीआई का दावा है कि नोटों की छपाई लगातार जारी है और कैश को संकट वाले राज्यों में तेजी से सप्लाई किया गया है. हालांकि रियलिटी चेक में एटीएम खाली दिखे. लोगों की शिकायत है कि उन्हें अपने पैसे के लिए चार दिनों से भटकना पड़ रहा है. रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी उनके पास पैसे नहीं बचे हैं.

आरबीआई गवर्नर दें इस्तीफा अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने गुरुवार को रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल को हटाने की मांग की. बैंक कर्मचारी संघ ने आरबीआई पर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्रीय बैंक के इसी रवैये के कारण देशभर में एटीएम खाली पड़े हुए है.

संघ की ओर से जारी एक बयान में एआईबीईए महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने कहा, "आरबीआई अप्रासंगिक बन गया है क्योंकि यह सरकार का पिछलग्गू बना हुआ है और स्वतंत्र रूप से अपनी शक्तियों का इस्तेमाल नहीं करता है." उन्होंने कहा कि नोटबंदी के 16 महीने बाद भी बैंकों के कई एटीएम को अब तक नए नोटों के लिए रीकैलिब्रेट यानी नोट के डिजाइन के अनुसार तकनीकी परिवर्तन नहीं किया गया है.

एक्शन में सरकार मोदी सरकार का दावा है कि बाजार में पर्याप्त कैश है. अगर दिक्कत है तो और अधिक तेजी से नोट सप्लाई और छपाई किये जा रहे हैं. देवास जिले में स्थित बैंक नोट प्रेस में नोटों की छपाई का काम तीनों शिफ्ट में शुरू हो गया है. देवास में 500 तथा 200 रुपये मूल्य के नोट छापे जा रहे हैं.

वायरल सच: देश में करेंसी संकट के पीछे कांग्रेस की साजिश का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
Xप्लेन: हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget