एक्सप्लोरर

काले धन के कुबेर: छापेमारी जारी, 420 करोड़ से ज्यादा का काला कैश जब्त

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद से जनता बैंक और एटीएम की लाइन में लगने को मजबूर है. लेकिन इसी देश में कई लोग ऐसे भी जिनके पास कैश की कोई कमी नहीं है. पिछले चौबीस घंटे में करीब चार करोड़ से ज्यादा का काला कैश पकड़ा गया है. देश में अब तक कुल करीब 420 करोड़ रुपया बरामद हो चुका है.

यूपी के मेरठ में 2 करोड़ 67 लाख बरामद

लोगों को 2 हजार का एक नया नोट लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है और यहां 17 लाख रुपये के नए नोट पड़े हैं. ये मेरठ में सिंचाई विभाग में एक्जिक्यूटिव इंजीनियर के पद पर काम करने वाले आर के जैन के परिवार की काली कमाई है. आयकर विभाग ने छापा मारा तो 2 करोड़ 67 लाख घर में रखे मिले. जिसमें 17 लाख के नए नोट थे. 30 किलो चांदी भी मिली है. आरके जैन इसे अपने बेटों की संपत्ति बता रहे हैं.

meerut

महाराष्ट्र के नासिक में 30 लाख रुपए बरामद

महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में तीस लाख रुपया पकड़ा है. प्राइवेट कोचिंग चलाने वाले से 17 लाख रुपए जब्त हुए. जिसमें सारे दो हजार के नए नोट हैं. वहीं एक मोबाइल की दुकान वाले से 13 लाख रुपए पकड़े गए हैं.

sdfsdf

पश्चिम बंगाल में कई जगह छापेमारी

पश्चिम बंगाल में भी आयकर विभाग ने कई जगह छापेमारी की है. छापेमारी में 33 लाख के नए नोट मिले हैं. जादवपुर में अंडा कारोबारी के पास 11 लाख तो बुर्राबाजार इलाके में व्यापारी के पास से 22 लाख के नोट जब्त किए गए हैं. वहीं पश्चिमी मिदनापुर के ग्रामीण बैंक में 8 नवंबर के बाद करीब 100 करोड़ रुपये जमा हुए हैं. ये सारे पैसे जनधन और जीरो बैलेंस वाले खातों में डाले गए हैं.

wb

दिल्ली के पास पटौदी इलाके में 15 लाख 33 हजार बरामद

दिल्ली के पास पटौदी इलाके में पुलिस ने 15 लाख 33 हजार की करेंसी पकड़ी है. इसमें 2 हजार और पांच सौ के नए नोट भी शामिल हैं. उधर चंडीगढ़ में एक कारोबारी के घर से 50 लाख रुपए के नोट पकड़े गए. जिसमें 46 लाख रुपए नए नोट हैं.

मुंबई से लगे कल्याण में पुलिस ने 23 लाख रुपए पकड़े हैं. सभी दो-दो हजार के नए नोट हैं.   गोल्ड व्यापारी अरविंद जैन और नितिन जैन को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया. देश में अब तक अलग अलग एजेंसियों की छापेमारी में 420 करोड़ से ज्यादा का काला कैश जब्त हो चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget