एक्सप्लोरर

K T Rama Rao: 45 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर KTR के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

K T Rama Rao case: तेलंगाना के BRS नेता केटी रामाराव पर फॉर्मूला-ई रेस आयोजन में 45 करोड़ के गड़बड़ी का आरोप है. ACB ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है.

K T Rama Rao case: तेलंगाना के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री केटी रामाराव के खिलाफ फॉर्मूला ई कार रेसिंग के आयोजन में कथित अनियमितताओं के मामले में शिकायत दर्ज की है. केटीआर, तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे हैं. यह मामला फरवरी 2022 में हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम से जुड़ा है.

केटी रामाराव (KTR): इस मामले में मुख्य आरोपी है. इसके अलावा अरविंद कुमार, जो पूर्व नगर प्रशासन और शहरी विकास सचिव है वो दूसरे आरोपी है. तीसरे आरोपी बीएलएन रेड्डी है. वो हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के पूर्व मुख्य अभियंता है. एसीबी के अनुसार, फॉर्मूला ई आयोजन में वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं, जिसमें बिना कैबिनेट मंजूरी के धनराशि स्वीकृत की गई. आरोप है कि HMDA ने विदेशी आयोजकों (Formula E Organizers - FEO) को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए ₹45 करोड़ का भुगतान किया.

जांच की मुख्य बातें
कथित अनियमित भुगतान पर आरबीआई ने तत्कालीन तेलंगाना सरकार पर ₹8 करोड़ का जुर्माना लगाया. कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद 2023 में आरबीआई के जुर्माने के कारणों की जांच की गई. इसमें वित्तीय गड़बड़ी और नियमों के उल्लंघन उजागर हुए. इसके बाद मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आईपीसी की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात), और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज किया गया.

केटीआर का बयान और बचाव
केटीआर ने सभी आरोपों से इनकार किया. उनका कहना है कि आयोजन का उद्देश्य हैदराबाद की वैश्विक छवि को बढ़ावा देना था. उन्होंने कहा कि फॉर्मूला ई आयोजन ने शहर को सियोल और केप टाउन जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थलों के साथ प्रतिस्पर्धा में खड़ा किया. HMDA को स्वतंत्र रूप से काम करने की अनुमति थी. इसके लिए वित्त विभाग या कैबिनेट की मंजूरी की जरूरत नहीं थी. हालांकि, अगर कोई अनियमितता पाई जाती है, तो मैं जेल जाने को तैयार हूं. वहीं, दिसंबर 2023 में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं ने आयोजन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. इसके बाद उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर मामले पर विधानसभा में चर्चा कराने का अनुरोध किया है.
 
फॉर्मूला ई आयोजन और विवाद

2022 में फॉर्मूला ई आयोजकों, ग्रीनको, और ऐस नेक्स्ट जेन प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ.  जिसके बाद ₹45 करोड़ का भुगतान FEO को किया गया. आरोप है कि भुगतान कैबिनेट स्वीकृति के बिना हुआ, और चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद समझौता किया गया.

ये भी पढ़ें: 'दो पत्नियां रखने की अनुमति...', लिव इन रिलेशन और समलैंगिक विवाह पर क्या बोले गडकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget