एक्सप्लोरर

Captain Anshuman Singh Father: शहीद कैप्टन अंशुमन की मां के बाद अब पिता ने अग्निवीर को लेकर दिया बयान, जानें सरकार से की क्या मांग

Captain Anshuman Singh Father: शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह के पिता का कहना है कि अग्निवीर योजना एक बहुत बड़ा मुद्दा है. उनका कहना है कि अग्निवीर योजना में थोड़े बहुत परिवर्तन की जरूरत है.

Captain Anshuman Singh Father: कैप्टन अंशुमान सिंह ने सियाचिन ग्लेशियर के पास अपनी जान की परवाह किए बगैर दूसरे बंकर में कूदकर अपने साथियों की जान बचाई. उनके इस शौर्य को सम्मानित करते हुए उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से नवाजा गया. कैप्टन अंशुमन की तरफ से उनकी पत्नी और मां ने ये सम्मान लिया. इसके बाद उनकी मां से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर सरकार को फिर से विचार करने की सलाह दी. 

अब कैप्टन अंशुमन सिंह के पिता का भी इसको लेकर बयान सामने आया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कैप्टन अंशुमन सिंह के पिता जो खुद सेना में देश की सेवा कर चुके हैं, का कहना है कि किसी भी जवान और अफ्सर के लिए फौज की नौकरी चैलेंजिंग होती है. एक जवान को अपनी सारी चीजों को दरकिनार करते हुए राष्ट्र प्रथम रखना होता है. हमारे देश के सभी अधिकारी और जवान सभी अपना 100 प्रतिशत देते हैं. इसलिए हमारी सेना आदरणीय है. 

अग्निवीर में थोड़े बहुत परिवर्तन की जरूरत

इसके पहले अग्निवीर योजना को लेकर कप्तान अंशुमन की मां का बयान सामने आया था. अब कैप्टेन अंशुमन के पिता ने कहा है कि अग्निवीर योजना एक बहुत बड़ा मुद्दा है. उन्होंने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत सोच है. भारत सरकार 1 लाख करोड़ रुपए फौजियों की सैलरी पर खर्चती है और इससे भी ज्यादा पेंशन के ऊपर खर्च करती है.

उन्होंने कहा कि किसी भी इक्विपमेंट को यूज करने के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार उसकी पूरी ट्रेनिंग होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैं बताना चाहता हूं की अग्निवीर योजना में थोड़े बहुत परिवर्तन की जरूरत है. इसका दायरा और बढ़ाना चाहिए. इनटेक भी 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 या 60 फीसदी होनी चाहिए. 

अग्निवीर का टाइम बढ़ेगा तो एक्सपर्ट बनकर निकलेगा जवान

उनका कहना है की अग्निवीर के जरिए जो बच्चे पैरामिलिट्री या पुलिस में जाएंगे वह पूरी तरह से ट्रेन नहीं होंगे. उनका कहना है कि पैरामिलिट्री की डायरेक्ट जॉइनिंग करने से पहले बच्चों को अग्निवीर में जाना चाहिए. इससे दोनों का संतुलन बैठेगा. उन्होंने कहा कि यदि अग्निवीर का टाइम बढ़ जाता है तो वह एक्सपर्ट सोल्जर बनकर बाहर निकलेंगे. उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता की अग्निवीर को कितनी सैलरी मिलती है, लेकिन जो मैं सुन रहा हूं उससे यह समझता हूं कि उन्हें वो पे और पर्क्स अग्निवीर के जरिए नहीं मिलता, जो किसी रेगुलर सोल्जर को मिलता है.

यह भी पढ़े- RSS के बाद गिरिराज सिंह ने भी की जनसंख्या नियंत्रण की मांग, बोलें- कानून तोड़ने पर छीन लें वोटिंग का अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget