एक्सप्लोरर

RSS के बाद गिरिराज सिंह ने भी की जनसंख्या नियंत्रण की मांग, बोलें- कानून तोड़ने पर छीन लें वोटिंग का अधिकार

Giriraj Singh on Population Control Policy: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि जैसे चीन ने वन चाइल्ड पॉलिसी से जनसंख्या अनियंत्रित होने से रोकी, वैसी ही नीति की जरूरत भारत को भी है.

Population Control Policy: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने मुखपत्र ऑर्गेनाइजर मैग्जीन में बदलती डेमोग्राफी को लेकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए पॉलिसी की मांग की है. इस मांग पर अब भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भी बयान आ गया है. गिरिराज सिंह का कहना है कि अगर चीन वन चाइल्ड पॉलिसी न लाया होता तो वहां की जनसंख्या अनियंत्रित हो जाती. 

इसी के साथ गिरिराज सिंह ने भारत में भी ऐसी ही किसी नीति की वकालत की है. उन्होंने कहा, 'हमें भी ऐसे ही कानून की आवश्यकता है जो हिंदू मुस्लिम, सिख, इसाई, सब पर समान रूप से लागू हो.' गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण की नीति को लेकर बात करते हुए आगे कहा कि जो कानून की उपेक्षा करे, उसका वोटिंग का अधिकार छीन लिया जाए और सरकारी योजनाओं का कोई लाभ भी उसे न दिया जाए.

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर RSS ने क्या कहा था?

हाल ही में RSS से जुड़ी एक मैग्जीन ऑर्गेनाइजर में एक लेख छपा था, जिसमें बदलती जनसांख्यकी यानी डेमोग्राफी को लेकर देश में एक जनसंख्या नियंत्रण पॉलिसी बनाए जाने की मांग की गई थी. इस लेख में देश के कुछ इलाको में मुस्लिम आबादी के बढ़ने के साथ ही डेमोग्राफी में बदलाव का दावा किया गया था.

इसी के साथ मैग्जीन में क्षेत्रीय असुंतलन पर चिंता जताते हुए राष्ट्रीय जनसंख्या नियंत्रण नीति की जरूरत का मुद्दा उठाया गया. लेख के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या स्थिर है, लेकिन कई क्षेत्रों और धर्मों में ये समान नहीं है. मैग्जीन में छपे लेख के मुताबिक कुछ सीमावर्ती जिलों में मुस्लिम आबादी में बड़ी बढ़त देखने को मिली है.

अप्राकृतिक तरीके से जनसंख्या वृद्धि की बात करते हुए लेख में पश्चिम बंगाल, असम, बिहार और उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्यों का उदाहरण भी दिया गया, जहां अवैध विस्थापन के चलते ये बदलाव होने की बात कही गई है. लेख में कहा गया है कि जब लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व करने के लिए संख्या महत्वपूर्ण हो जाती है और जनसांख्यिकी से भाग्य का फैसला होने लगता है तो हमें इसकी प्रवृत्ति के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: बदलती डेमोग्राफी पर RSS ने कर दी बड़ी मांग, जानें जनसंख्या नियंत्रण को लेकर क्या कह दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
Xप्लेन: 2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती
2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget