एक्सप्लोरर

कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष? कैप्टन अमरिंदर ने युवा नेता को अध्यक्ष बनाने की मांग की, 'बुजुर्गों' को दी नसीहत

राहुल गांधी चाहते हैं कि उनके बाद पार्टी अध्यक्ष गांधी परिवार के बाहर का नेता बने. राहुल ने ये भी साफ कर दिया है कि नए अध्यक्ष के चयन में उनकी कोई भूमिका नहीं होगी.

नई दिल्ली: राहुल गांधी के इस्तीफे के बावजूद अगले कांग्रेस अध्यक्ष के सवाल पर जहां तमाम कांग्रेस नेता चुप्पी साधे हुए हैं वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है. अमरिंदर सिंह ने किसी युवा नेता को अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत की है. कैप्टन ने बुजुर्ग नेताओं से नए लोगों को रास्ता देने की नसीहत भी दी है. लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा, ''देश की बहुसंख्यक युवा आबादी के मद्देनजर कांग्रेस वर्किंग कमिटी को राहुल गांधी के विकल्प के तौर पर नई पीढ़ी के ऐसे नेता को कमान सौंपनी चाहिए, जो अपनी देशव्यापी पहचान और जमीन से जुड़ाव के जरिए लोगों को उत्साहित कर सके.'' कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक जल्द कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान इसलिए अहम है, क्योंकि अगले कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पहली बार किसी नेता ने विचार रखा है. राहुल के सार्वजनिक तौर पर इस्तीफा देने के बावजूद पार्टी नेता यही कह रहे हैं कि कांग्रेस वर्किंग कमिटी एक बार फिर राहुल से इस्तीफा वापस लेने की मांग करेगी. आपको बता दें कि इस मसले पर कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक जल्द हो सकती है. अगले अध्यक्ष के तौर पर सूत्रों के हवाले से जो नाम उभर कर सामने आए हैं, उनमें सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसे बुजुर्ग नेता हैं. 'ग्रैंड ओल्ड पार्टी को चाहिए युवा नजरिया' इन सब के बीच कैप्टन ने कहा है कि केवल एक युवा नेता ही 'ग्रैंड ओल्ड पार्टी' में नई जान फूंक सकता है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे पार्टी के लिए झटका बताया है. कैप्टन ने कहा, ''पार्टी इससे तभी उबर सकती है जब कमान युवा की जगह एक दूसरे युवा नेता को मिले. राहुल ने पार्टी में युवा नेतृत्व को रास्ता दिखाया है जो पार्टी को ऊंचाई तक पहुंचा सकता है.'' उन्होंने कहा, ''युवा आबादी के मामले में भारत दुनिया भर में आगे है ऐसे में युवा नेता लोगों की इच्छा और आकांक्षाओं को बेहतर समझ सकता है. पार्टी में होना वाला परिवर्तन भारत की 65% आबादी जो 35 साल से कम आयु की है को ध्यान में रख कर किया जाना चाहिए.'' बुजुर्ग नेताओं को कैप्टन की नसीहत कैप्टन ने कहा है कि पार्टी के अनुभवी बुजुर्ग नेतृत्व के मार्गदर्शन में नई सोच एक युवा नेता 'नए भारत' का मार्ग प्रशस्त कर सकता है. बुजुर्ग नेताओं को नसीहत देते हुए कैप्टन ने कहा कि समय आ गया है कि पुराने लोग नए लोगों को रास्ता दें. वरना कांग्रेस मौजूदा चुनौतियों का सामना नहीं कर पाएगी. कांग्रेस के पास कौन से युवा चेहरे हैं? कैप्टन के बयान से सवाल खड़े हो गए हैं कि कांग्रेस के पास युवा नेताओं के तौर पर कौन से चेहरे हैं? इनमें प्रमुख रूप से सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम आता है. पायलट फिलहाल राजस्थान के उपमुख्यमंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं. सिंधिया पार्टी के महासचिव हैं और उनके पास पश्चिमी यूपी का प्रभार है. मुकुल वासनिक के रूप में कांग्रेस एक और महासचिव को इस सूची में शामिल किया जा सकता है. जहां तक प्रियंका गांधी का सवाल है तो वो इस रेस में इसलिए नहीं हैं क्योंकि राहुल गांधी चाहते हैं कि उनके बाद पार्टी अध्यक्ष गांधी परिवार के बाहर का नेता बने. राहुल ने ये भी साफ कर दिया है कि नए अध्यक्ष के चयन में उनकी कोई भूमिका नहीं होगी. यह भी पढ़ें- बजट का पहला साइड इफेक्ट आज से, ड्यूटी बढ़ने से करीब 2.5 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मोदी, देश भर में BJP सदस्यता अभियान की करेंगे शुरुआत BUDGET 2019: मिडिल क्लास का हाथ खाली, अमीरों पर भारी, गरीबों की उम्मीदें बढ़ाने वाला बजट World Cup: सेमीफाइनल में आत्मविश्वास के साथ जाना चाहेगा भारत, श्रीलंका से मुकाबला आज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget