एक्सप्लोरर

शराब पीकर दो-तीन घंटे, ड्रग लेकर रात भर किया जा सकता है डांस: पर्रिकर

पर्रिकर ने मजाकिया लहजे में कहा कि जो ड्रग लेते हैं वो रातभर डांस कर सकते हैं, लेकिन शराब पीने वाले दो से तीन घंटे ही डांस कर सकते हैं.

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने माना कि राज्य में रेव पार्टी पर नियंत्रण की जरूरत है. साथ ही, उन्होंने नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों पर नकेल कसने का भी संकेत दिया. पर्रिकर ने मजाकिया लहजे में कहा कि जो ड्रग लेते हैं वो रातभर डांस कर सकते हैं, लेकिन शराब पीने वाले दो से तीन घंटे ही डांस कर सकते हैं.

पर्रिकर गोवा विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह राणे की ओर से लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा, "ड्रग लिए बगैर आप सुबह तक डांस नहीं कर सकते और शराब पीकर आप दो से तीन घंटे ही डांस कर सकते हैं."

प्रताप सिंह राणे ने गोवा में ड्रग माफिया पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत बताते हुए मसले की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट किया था.

मुख्यमंत्री ने बताया कि गोवा पुलिस ने प्रदेश के पर्यटक स्थलों में उनकी जगहों की पहचान कर ली है, जहां ड्रग का इस्तेमाल किया जाता है. उन्होंने नशीली दवाओं के कारोबार में संलिप्त लोगों लोगों के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया.

उन्होंने कहा, "हमने उन जगहों की पहचान कर ली है, जहां ड्रग का इस्तेमाल होता है. हम अब इस दिशा में कार्य कर रहे हैं. उनको काली सूची में डाला जाएगा. रेव पार्टी पर भी नियंत्रण किया जाएगा. हम इसे एक मिशन मोड में करेंगे."

गोवा एक विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल, जहां हर साल लाखों देसी व विदेशी पर्यटक आते हैं, इसलिए यह प्रदेश नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों के निशाने पर रहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट की गई नौकरी, एअर इंडिया का बड़ा एक्शन
नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट की गई नौकरी, एअर इंडिया का बड़ा एक्शन
'पिंजरे का तोता कभी पिटबुल...', CBI-ED के अधिकारों पर चिदंबरम का तंज
'पिंजरे का तोता कभी पिटबुल...', CBI-ED के अधिकारों पर चिदंबरम का तंज
स्वतंत्र भारद्वाज कैसे घिरा? पुलिस ने दबोचा, लगा SC-ST Act, चिराग ने बढ़ाई मुश्किलें
स्वतंत्र भारद्वाज कैसे घिरा? पुलिस ने दबोचा, लगा SC-ST Act, चिराग ने बढ़ाई मुश्किलें

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget