एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: जहां माफियाओं पर चला योगी का बुलडोजर, वहां क्या है बीजेपी का हाल?

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के नतीजों में अनुमान जताया गया है कि उत्तर प्रदेश की जिन सीटों पर बाहुबलियों का प्रभाव माना जाता है, वहां बीजेपी जीत सकती है.

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शनिवार (1 जून) को देशभर की सभी सीटों पर एग्जिट पोल के नतीजे आ गए. लगभग सभी एग्जिट पोल में जो तस्वीर पेश की गई है, उसमें भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाले एनडीए को भारी बहुमत से जीतते हुए दिखाया गया है. 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश को लेकर भी एग्जिट पोल में बीजेपी की बड़ी जीत दिखाई गई है. एग्जिट पोल का अनुमान है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की या जिन्हें बाहुबलियों के प्रभाव वाली सीट माना जाता है, वहां भी बीजेपी को बहुमत है.

टाइम्स नाउ के देश का मूड मीटर एग्जिट पोल का अनुमान है कि ऐसी 6 सीटें जिन पर बाहुबलियों का प्रभाव है, उन सीटों पर भी बीजेपी को समर्थन है. सबसे पहले गाजीपुर सीट की बात करते हैं, जहां पर माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी और बीजेपी उम्मीदवार पारस नाथ के बीच मुकाबला था. गाजीपुर सीट पर एग्जिट पोल में बीजेपी उम्मीदवार को जीतते दिखाया  गया है. अफजाल अंसारी समाजवादी पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे थे. यहां अफजाल अंसारी को करारी शिकस्त मिल सकती है. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से यह सीट काफी चर्चा में थी.

दूसरी सीट है घोसी, जो गाजीपुर से लगी हुई है और इसको भी अफजाल अंसारी के प्रभाव वाली सीट माना जाता है. यहां भी एग्जिट पोल ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के उम्मीदवार अरविंद राजभर की जीत दिखाई है. यूपी में सुभासपा और बीजेपी का गठबंधन है. यहां अरविंद राजभर का मुकाबला सपा उम्मीदवार राजीव राय से है.

तीसरी है राजाभैया की प्रतापगढ़ सीट, जहां सपा के एसपी सिंह पटेल का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार संगम लाल गुप्ता से है. प्रतापगढ़ सीट पर राजाभैया का बहुत प्रभाव माना जाता है और उनकी कुंडा विधानसभा सीट भी इसके अंतर्गत आती है. यहां राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) और सपा का गठबंधन है, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों में गठबंधन का खास असर नहीं दिख रहा है. देश का मूड मीटर एग्जिट पोल का अनुमान है कि प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता जीत सकते हैं.

चौथी सीट है कौशांबी और यह भी राजाभैया के प्रभाव वाली सीट है. यहां भी बीजेपी उम्मीदवार विनोद सोनकर जीतते दिख रहे हैं. उनके खिलाफ सपा ने पुष्पेंद्र सरोज को उम्मीदवार बनाया है.  

पांचवीं सीट है, जौनपुर. यहां बीजेपी उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह और सपा कैंडिडेट बाबू सिंह कुशवाहा के बीच टक्कर है. एग्जिट पोल का अनुमान है कि इस सीट पर भी बीजेपी को ही जीत मिल सकती है. छठी सीट है, कैसरगंज, बीजेपी ने यहां करण भूषण सिंह को और सपा ने भगत राम मिश्रा को टिकट दिया है. यहां से बृजभूषण सिंह जीतते रहे हैं, लेकिन इस बार पार्टी ने उनके बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया है. ये सभी बाहुबलियों की प्रभाव वाली सीटें हैं और एग्जिट पोल ने सभी पर बीजेपी की जीत का अनुमान जताया है.

यह भी पढ़ें:-
Lok Sabha Election Exit Poll 2024: क्या पलट जाएगा एग्जिट पोल का रिजल्ट? जानें सी वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget