एक्सप्लोरर

दिल्ली में राशन घोटाला: CAG की रिपोर्ट से खुलासा, स्कूटर-बाईक और तिपहिया वाहन से हुई राशन सप्लाई

घोटाले की खबर सामने आते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

नई दिल्ली: दिल्ली में कैग (कम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) की रिपोर्ट में राशन घोटाला सामने आया है. देश में कई बड़े-बड़े घोटाले सामने वाले वाले कैग की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन गाड़ियों से राशन की ढुलाई का जिक्र है वो जांच में स्कूटर और बाइक निकले. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये संदेह है कि राशन बांटा ही नहीं गया और फर्जी ढुलाई दिखाई गई.

केजरीवाल सरकार के कामकाज पर गम्भीर सवाल

दिल्ली सरकार के कामकाज को लेकर वित्तीय वर्ष 2016-17 की कैग की ऑडिट रिपोर्ट में केजरीवाल सरकार के कामकाज पर गम्भीर सवाल उठाए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, राशन वितरण केंद्रों पर 1589 क्विंटल ढुलाई के लिए नौ ऐसी गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया जिनका रजिस्ट्रेशन नम्बर बस, तिपहिया वाहन, मोटर साइकिल और स्कूटर का था.

CAG की रिपोर्ट में खुलासा, ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत दिल्ली में नहीं बना एक भी शौचालय

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी- केजरीवाल

कैग ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि, 'इससे सन्देह पैदा होता है कि राशन का वितरण हुआ ही नही और अनाज चोरी की आशंका से नकारा नही जा सकता.' घोटाले की खबर सामने आते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी नही बख्शा जाएगा.

कैग की रिपोर्ट में क्या खुलासे हुए हैं?

कैग की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में राशन की ढुलाई के 2016-17 में कुल 207 गाड़ियों को इस्तेमाल में लाया गया. ऑडिट में ये सामने आया कि इनमें से 42 गाड़ियां दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग में पंजीकृत नही थी. दस गाड़ियां अन्य विभागों के नाम पर थीं. इसके अलावा आठ ऐसी गाड़ियां थी जिनका रजिस्ट्रेशन किसी बस, तिपहिया वाहन, स्कूटर या बाइक के नाम पर थी. जिस पर तकरीबन 1589 कुंतल अनाज एफसीआई के गोदामों से फेयर प्राइस शॉप तक ले जाया गया.

जाहिर सी बात है कि इन गाड़ियों पर इतनी बड़ी मात्रा में अनाज नही ढोया जा सकता. इसी पर टिप्पणी ने कैग ने कहा कि इस बात की आशंका को अस्वीकार नहीं किया जा सकता कि अनाज की चोरी हुई है.

कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग

रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. दिल्ली कांग्रेस के नेता जेपी अग्रवाल ने कहा, ‘’स्कूटर और मोटरसाइकिल पर अनाज की ढुलाई इस बात का इशारा करती है कि अनाज लोगों तक पहुंचा ही नहीं. इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए.’’

दिल्ली में राशन घोटाला: CAG की रिपोर्ट से खुलासा, स्कूटर-बाईक और तिपहिया वाहन से हुई राशन सप्लाई

इसमें केजरीवाल सरकार की मिलीभगत है- बीजेपी

कैग रिपोर्ट में गड़बड़ियों के मसले पर विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा, ‘’जो भ्रष्टाचार को मिटाने का दावा करते थे उनकी नाक के नीचे से यह सब कुछ हो रहा है अगर यह कहा जाए कि इसमें सरकार की मिलीभगत है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी.’’

दिल्ली में राशन घोटाला: CAG की रिपोर्ट से खुलासा, स्कूटर-बाईक और तिपहिया वाहन से हुई राशन सप्लाई

अफसरशाही कर रही है बड़े पैमाने पर करप्शन- आप

वहीं आप ने इन अनाज घोटाले के लिए पूरी तरह से एलजी को दोषी ठहरा दिया है. आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘’दिल्ली के अंदर अफसरशाही बड़े पैमाने पर करप्शन कर रही हैं. जो सामान गोदामो से राशन की दुकान पर पहुंचना चाहिए था वो पहुँच ही नहीं रहा. जिन ट्रकों के नंबर दिये गये वो ट्रक है ही नहीं जिससे साफ है की भ्रष्टाचार हुए है. और जब इस भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए चुनी हुई सरकार स्कीम बनाती है( डोर स्टेप डिलीवरी) तो एलजी साहब उसमे तंग लड़ाते है. हम पहले ही दिन से कह रहे है की सब गड़बड़ चल रहा है लेकिन एलजी साहब सुनते ही नहीं ही.’’

दिल्ली में राशन घोटाला: CAG की रिपोर्ट से खुलासा, स्कूटर-बाईक और तिपहिया वाहन से हुई राशन सप्लाई

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: 'शहज़ादे की संतुष्टि के लिए', सोनिया-प्रियंका समेत खरगे आवास पर जुटे विपक्षी नेता, BJP का तंज
Live: 'शहज़ादे की संतुष्टि के लिए', सोनिया गांधी समेत खरगे आवास पर जुटे विपक्षी नेता, BJP का तंज
दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए मिलेंगे रोजाना सिर्फ 2 घंटे, कर्नाटक सरकार का आदेश
दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए मिलेंगे रोजाना सिर्फ 2 घंटे, कर्नाटक सरकार का आदेश
5 स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशी नागरिकों की मौत
5 स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशी नागरिकों की मौत
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget