एक्सप्लोरर

LCA MK-2 फाइटर जेट प्रोजेक्ट को सरकार की मिली मंजूरी, 2024 में पहली उड़ान भरने की संभावना

केंद्र सरकार की सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति ने एलसीए मार्क 2 लड़ाकू विमान के विकास को मंजूरी दे दी ही. ये भारतीय वायुसेना में मिराज 2000, जगुआर और मिग-29 लड़ाकू विमानों की जगह लेगा.

LCA Mark-2 Fighter Aircraft: केंद्र सरकार की रक्षा मामलों की कैबिनेट समीति ने स्वदेशी लड़ाकू विमान विकास पहलों को बढ़ावा देने के तहत हल्के लड़ाकू विमान तेजस के अपग्रेड वर्जन LCA MK-2 को डेवलेप करने की मंजूरी दे दी है. सरकार ने प्रोजेक्ट के लिए लगभग 10,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं और एलसीए एमके-2 के 2024 में पहली उड़ान लेने की संभावना है. 2028 तक ये संचालन के लिए उपलब्ध होगा. एयरक्राफ्ट ओरिजनल तेजस का मीडियम वजन वाला वेरिएंट होगा. इसका निर्माण एयरोनॉटिकल डेवलेपमेंट एजेंसी द्वारा किया जाएगा.

तेजस एक सिंगल इंजन वाला लड़ाकू विमान है
तेजस एक सिंगल इंजन और अत्यधिक फुर्तीला मल्टी रोल वाला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है जिसे राज्य द्वारा संचालित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित किया गया है. पिछले साल, एचएएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आर माधवन ने कहा था कि जेट के अपग्रेडेड वर्जन में एक बड़ा धड़, लंबी दूरी, बेहतर रखरखाव, अधिक भार वहन करने की क्षमता, अधिक मजबूत इंजन शक्ति और बेहतर नेट-केंद्रित युद्ध प्रणाली होगी. इसके आने के बाद मिराज-2000, जगुआर व मिग-29 को हटाया जा सकता है. 

जेट का पहला हाई-स्पीड ट्रायल 2023 में शुरू होगा
उन्होंने यह भी कहा था कि जेट का पहला हाई-स्पीड ट्रायल 2023 में शुरू होगा और उत्पादन 2025 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है. तेजस एयर कॉम्बैट और ऑफेंसिव एयर सपोर्ट के लिए एक शक्तिशाली प्लेटफॉर्म  है, जिसमें टोही और एंटी-शिप ऑपरेशन इसकी माध्यमिक भूमिकाओं के रूप में हैं. तेजस प्रोजेक्ट के बाद पांचवीं जनरेशन के मीडियम वजन वाले डीप पेनेट्रेशन फाइटर के लिए एक और मेगा प्रोजेक्ट होगा, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर है. नए फाइटर जेट से भारतीय वायु सेना (IAF) की भविष्य की जरूरतों के पूरा करने की उम्मीद है. वायुसेना ने पहले ही LCA के पुराने वेरिएंट को शामिल कर लिया है और 83 Mk-1A वेरिएंट का ऑर्डर भी दिया गया है.

एमके-2 लड़ाकू विमान सबसे एडवांस LCA वेरिएंट होगा
बता दें कि एक अधिकारी ने कहा कि एमके-2 लड़ाकू विमान सबसे एडवांस LCA वेरिएंट होगा जिसे एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया जाएगा.वहीं एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि यह एक अधिक शक्तिशाली इंजन (GE-414), एक बेहतर रडार, बेहतर एवियोनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स से लैस होगा, और एक उच्च हथियार पेलोड ले जाने में सक्षम होगा.

ये भी पढ़ें

Sidhu Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बरार मुख्य साजिशकर्ता, चार्जशीट में जिक्र

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दिन हत्यारों के बगल से निकल गई पुलिस, खेत में छिपे रहे शूटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
Embed widget