एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बरार मुख्य साजिशकर्ता, चार्जशीट में जिक्र

Punjab News: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में पंजाब पुलिस द्वारा दायर आरोप पत्र में गैंगस्टर गोल्डी बरार को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है.

Sidhu Moose Wala Murder Case Chargesheet: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में कनाडा में रहने वाला कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार (Gangster Goldy Brar) मुख्य षड्यंत्रकर्ता था. इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस (Punjab Police) द्वारा दायर आरोप पत्र में सामने आई है. इसके साथ ही आरोप पत्र में बताया गया है कि गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इस घटना को अंजाम देने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और जग्गू भगवानपुरिया तथा कुछ अन्य लोगों की मदद ली थी. बता दें कि सिद्धू मूसेवाला नाम से मशहूर गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

मूसेवाला जब अपने दोस्त और रिश्तेदारों के साथ एक जीप में सवार होकर मानसा के जवाहर के गांव जा रहे थे तभी छह लोगों ने उनका रास्ता रोका और उन पर गोलियां बरसा दीं. पंजाब पुलिस ने इस मामले में मानसा की एक अदालत में 24 आरोपियों के खिलाफ 26 अगस्त को पहला आरोप पत्र दायर किया था. पुलिस ने 36 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी लेकिन आरोपपत्र 24 लोगों के खिलाफ दायर किया गया जिनमें लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया तथा गोल्डी बरार के नाम हैं.

सुरक्षा वापस लिये जाने की हमलावरों को दी खबर

आरोप पत्र के अनुसार मूसेवाला की हत्या के पीछे मुख्य साजिशकर्ता आरोपी गोल्डी बरार था. आरोप पत्र में कहा गया है कि उसने हमलावरों को 28 मई को मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिये जाने की खबर दी थी और 29 मई को उनकी हत्या करने को कहा था. पंजाब पुलिस ने मूसेवाला समेत 424 लोगों की सुरक्षा अस्थायी आधार पर हटा दी थी.

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दिन हत्यारों के बगल से निकल गई पुलिस, खेत में छिपे रहे शूटर

शूटरों के साथ तालमेल कर रची हत्या की साजिश

आरोपपत्र के मुताबिक, बरार ने आरोपियों लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, सचिन भिवानी, अनमोल बिश्नोई, सचिन थापन, मोनू डागर, पवन बिश्नोई और शूटरों के साथ तालमेल कर मूसेवाला को मारने की साजिश रची थी. उसने हथियार, पैसा, कार, फोन, सिमकार्ड और अन्य आरोपियों के ठहरने का बंदोबस्त किया था. आरोप पत्र के अनुसार बरार ने विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी. युवा अकाली नेता मिड्डूखेड़ा की पिछले साल हत्या कर दी गयी थी. इस हत्या में मूसेवाला के प्रबंधक बताये जाने वाले शगनप्रीत सिंह का नाम आया था.

Punjab News: पंजाब सरकार का फैसला- पंचायती राज की बैठक में शामिल नहीं होंगे महिला प्रतिनिधियों के पति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget