एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दिन हत्यारों के बगल से निकल गई पुलिस, खेत में छिपे रहे शूटर

जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नु उर्फ मन्नू कुसा मूसेवाला की हत्या करके एक छीनी हुई ऑल्टो कार में बरनाला की ओर भाग निकले थे. दोनों करीब 50 दिन बाद तरनतारन में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे.

Sidhu Moosewala News: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose wala) की हत्या में शामिल छह शूटरों में से चार घटना वाले दिन मानसा जिले के जवाहरके गांव घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर ख्याला गांव के खेत में छिपे थे. पंजाब पुलिस के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान पुलिस की लापरवाही के चलते शूटर वहां से फरार हो गए. अगर चारों शूटर 29 मई की शाम को घटना के कुछ घंटों के अंदर पकड़े जाते तो मामला तभी सुलझाया जा सकता था.

पुलिस ठीक से खेतों की तलाशी नहीं ले पाई
'द ट्रिब्यून' की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस ने बाद में कुछ शूटरों की पहचान की और उनमें से तीन को अलग-अलग जगहों पर पकड़ा. पूछताछ से पता चला है कि पंजाब पुलिस हरियाणा और राजस्थान के साथ सीमाओं को प्रभावी ढंग से सील नहीं कर सकी थी. साथ ही शूटरों को पकड़ने के लिए अंतर-जिला और जिले के अंदर नाकाबंदी नहीं कर सकी थी. मिली जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम को ख्याला गांव भेजा भी गया था. हालांकि, अधिकांश बल को मानसा के सिविल अस्पताल में जाना पड़ा, जहां मूसेवाला के प्रशंसक काफी उग्र थे. ऐसे में पुलिस के पहुंचने तक शूटर या तो निकल चुके थे, या फिर पुलिस बल की कमी के कारण पुलिस ठीक से खेतों की तलाशी नहीं ले पाई थी.

पीसीआर वैन देख खेत में छिपे
जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नु उर्फ मन्नू कुसा मूसेवाला की हत्या करके एक छीनी हुई ऑल्टो कार में बरनाला की ओर भाग निकले थे. दोनों करीब 50 दिन बाद तरनतारन में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे. वहीं प्रियव्रत फौजी, अंकित सेरसा, कशिश और दीपक मुंडी हरियाणा की ओर भागे. वे रास्ता भटक गए और जब उन्होंने एक पीसीआर को अपने पीछे देखा तो वे ख्याला गांव की ओर मुड़े जहां उनकी बोलेरो कार फंस गई.

आरोपियों ने स्वीकारा
शूटर एक खेत में छिप गए लेकिन पीसीआर वाहन बिना रुके निकल गया. यह बात दिल्ली पुलिस द्वारा आरोपी शूटरों से पहली पूछताछ के दौरान सामने आयी थी और अब पंजाब पुलिस को उन्हीं शूटरों के बयान से इन बातों की पुष्टि हुई है. यह सब मानसा अदालत में दायर पुलिस चार्जशीट में सामने आया है. चार्जशीट के अलावा दिल्ली पुलिस की जांच में भी कहा गया है कि फौजी ने सिग्नल एप इंटरनेट फोन का इस्तेमाल कर गोल्डी बराड़ को फोन किया था. बराड़ ने फिर केशव से बात की जो मनसा शहर से तीन किलोमीटर दूर एक ढाबे पर इंतजार कर रहा था. दरअसल केशव जिसके पास पहले से एक ऑल्टो कार थी, वह एक घंटे में शूटरों तक पहुंच सकता था.

ये भी पढ़ें- 
Sidhu Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में चार्जशीट दायर, पंजाब पुलिस ने 34 लोगों को नामजद किया

Ghulam Nabi Azad News: गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर सुनील जाखड़ की प्रतिक्रिया, कांग्रेस को दी ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget