एक्सप्लोरर

CAA Rules in India: ममता बनर्जी बोलीं- 'सीएए लागू करने के लिए क्यों चुनी रमजान की तारीख?'

CAA Rules Notification: पश्‍च‍िम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने सीएए कानून लागे हो पर कहा क‍ि मुझे पता है कि रमजान से पहले आज की तारीख क्यों चुनी गई. मैं लोगों से शांत रहने की अपील करती हूं.

Mamata Banerjee on CAA Rules in India: केंद्र सरकार की ओर से सोमवार (11 मार्च) को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के नियमों को अधिसूचित कर द‍िया गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की सीएए को लेकर प्रत‍िक्र‍िया भी सामने आई है.

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि पहले मुझे नियमों को देखने दीजिए. मुझे पता है कि रमजान से पहले आज की तारीख क्यों चुनी गई. मैं लोगों से शांत रहने और किसी भी अफवाह से बचने की अपील करती हूं. वहीं, सीएए दिखाकर किसी की नागरिकता रद्द की जाती है तो इसको ब‍िल्‍कुल भी बर्दाश्त नहीं क‍िया जाएगा. 

'केंद्र को 6 माह पहले नोट‍िफाई करने चाह‍िए थे सीएए नियम' 

सीएम बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार को 6 माह पहले सीएए नियमों को नोट‍िफाई करना चाहिए था. उन्‍होंने सीएए कानून को लेकर यह भी कहा क‍ि अगर कोई अच्छी चीज होती है तो हम हमेशा समर्थन और सराहना करते हैं. वहीं, कुछ भी ऐसा किया जाता है जो देश के लिए अच्छा नहीं है, तो टीएमसी हमेशा अपनी आवाज उठाएगी और इसका विरोध करेगी.  

'अधिकारों से वंचित क‍िया तो लड़ेंगे लड़ाई' 

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर लोगों को नियमों के तहत उनके अधिकारों से वंचित किया जाता है, तो हम इसके खिलाफ लड़ेंगे. उन्‍होंने सीएए को बीजेपी के ल‍िए स‍िर्फ चुनाव प्रचार का माध्यम बताते हुए कहा कि इसके स‍िवाय यह और कुछ नहीं है. 

'सीएए के दस्‍तावेजों को देखने के बाद करेंगे बातचीत' 

उन्‍होंने यह भी कहा कि अभी तक हमे नोट‍िफ‍िकेशन की कॉपी नहीं म‍िली है. यह देखना होगा क‍ि इसके नियमों में क्या-क्‍या है. ममता ने कहा कि कल मंगलवार (12 मार्च) को हावड़ा में मीट‍िंग को संबोध‍ित क‍िया जाएगा और सीएए के दस्‍तावेजों को देखने के बाद इस पर बातचीत की जाएगा. बंगाल सीएम ममता ने सीएए को मजह द‍िखावा बताया. 

यह भी पढ़ें: CAA Rules in India: देश में लागू हुआ सीएए, अधिसूचना जारी, जानें किन्हें मिलेगी भारत की नागरिकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget