एक्सप्लोरर

CAA Rules: सीएए लागू होते ही अलर्ट हुई पुलिस, दिल्ली-एनसीआर से लेकर असम तक फ्लैग मार्च, सुरक्षा बल तैनात

CAA Rules Notification: सीएए की अधिसूचना जारी होने के बाद राजधानी दिल्ली के साथ नोएडा और आस पास के क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन की संभावना है. असम में भी प्रदर्शन हो सकते हैं, इसलिए पुलिस अलर्ट पर है.

Citizenship Amendment Act: केंद्र सरकार ने सोमवार (11 मार्च) को नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 (CAA) लागू कर दिया. ये कानून बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत आए हिंदू, जैन, ईसाई, सिख, बौद्ध और पारसियों को नागरिकता देगा. 

इसके बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के आसार हैं. इस वजह से दिल्ली , नोएडा समेत असम और अन्य राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सीएए लागू होने के बाद देश के लगभग सभी राज्यों में पुलिस अलर्ट पर है. दिल्ली पुलिस की साइबर बिंग भी पूरी तरह सचेत है. देशभर की सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी नजरें हैं.

आईबी भी अलर्ट पर, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

सुरक्षा एजेंसियां इस बात पर नजर रख रही हैं कि सीएए लागू होने के मद्देनजर एंटी सोशल एलीमेंट सोशल मीडिया के जरिए एंटी इंडिया प्रोपेगैंडा न फैलाए. झूठी और भ्रामक पोस्ट न शेयर करे, इसके मद्देनजर दिल्ली एनसीआर समेत देशभर की इंटेलिजेंस विंग और पुलिस अलर्ट है, ताकि किसी तरह की फर्जी अफवाह न फैलने दी जाए और ऐसा करने वालों पर पैनी नजर रखी जाए.

दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर भी दिल्ली पुलिस पेट्रोलिंग करती नजर आई. दरियागंज एसीपी जरनैल सिंह ने कहा कि हमने सीएए के बारे में सभी को यहां समझाया है. मुस्लिम समाज का CAA से कोई लेना देना नहीं है. रमजान का महीना शुरू हो गया है, इसके लिए भी हम पेट्रोलिंग कर रहे हैं. दिल्ली से सटे नोएडा में भी पुलिस अलर्ट पर है, संवेदनशीलता को देखते हुए पैरामिलिट्री, लोकल पुलिस, पीएसी के साथ-साथ इंटेलिजेंस की सभी यूनिट अलर्ट पर है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है.

असम में खास तौर पर अलर्ट है पुलिस

2020 के दौरान सीएए को लेकर सबसे अधिक विरोध प्रदर्शन असम में हुए थे. इसलिए पूर्वोत्तर के इस राज्य में पुलिस अलर्ट पर है वैसे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सीएए का स्वागत किया है और स्पष्ट किया है कि राज्य में कानून व्यवस्था की किसी भी तरह की स्थिति नहीं बनेगी. असम पुलिस ने राज्य भर में थानों को अलर्ट किया है और अधिकारियों को खास तौर पर सतर्क करने को कहा है ताकि किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें:CAA Rules in India: अरविंद केजरीवाल बोले- 'दस सालों में 11 लाख लोगों ने छोड़ा देश, ये बना रहे वोटबैंक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget