एक्सप्लोरर

जाफराबाद में शुरू हुआ ‘शाहिनबाग पार्ट 2’, CAA-NRC के विरोध में मेट्रो स्टेशन की नीचे बैठीं महिलाएं

प्रदर्शनकारी महिला का कहना है कि उन्होंने पुलिस से पैदल मार्च कर राजघाट जाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें मार्च की इजाज़त नहीं दी.चन्द्रशेखर ने महिलाओं के इस प्रदर्शन को भारत बंद की शुरूआत बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार को बहुजनों की ताकत का एहसास कराया जाएगा.

नई दिल्ली: सीएए और एनआरसी को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते राजधानी दिल्ली में शाहीन बाग पार्ट टू शुरू हो गया है. यमुनापार के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे शनिवार देर रात से ही महिला प्रदर्शनकारियों ने रोड नंबर 66 की एक सड़क को यातायात के लिए रोक दिया है. महिलाएं बीच सड़क में बैठकर प्रदर्शन कर रही हैं. शनिवार देर रात अचानक से महिलाओं के सड़क पर आने के पीछे कोई एक कारण नहीं बताया जा रहा है. यहां भी इस प्रदर्शन का कोई एक लीडर नहीं है और न ही कोई एक ग्रुप है, जो इस  प्रदर्शन को लेकर एक राय दे सके.

पहले मांगी थी राजघाट तक मार्च की इजाज़त जाफराबाद में प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में से एक ने बताया कि शनिवार शाम को पहले जाफराबाद, सीलमपुर के अलावा चांद बाग, कर्दम पुरी आदि इलाकों में पिछले लगभग डेढ़ महीने से प्रदर्शन कर रहे लोगों ने खासतौर से महिलाओं ने पुलिस से रविवार सुबह 11 बजे होने वाले पैदल मार्च के लिए इजाजत मांगी थी. उन्होंने कहा कि महिलाओं ने पुलिस से यह आवेदन किया था कि हमें यहां से पैदल मार्च करते हुए राजघाट तक जाने की इजाजत दी जाए, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा आदि का हवाला देते हुए इजाजत देने से इनकार कर दिया. जिसकी वजह से महिलाएं जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे एकत्र हो गईं और अब हम सब यहां सड़क पर ही धरना करेंगे, क्योंकि केंद्र सरकार हमारी मांग नहीं सुन रही है और सीएए तथा एनआरसी को लेकर कानून वापस नहीं ले रही है.

प्रदर्शनकारी महिला ने कहा कि हम इसलिए भी पैदल मार्च करना चाह रहे थे क्योंकि भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने 23 फरवरी यानी कि रविवार को भारत बंद का आह्वान किया है और हम उनके समर्थन में पैदल मार्च करने जा रहे थे.

चन्द्रशेखर ने महिलाओं के इस प्रदर्शन को भारत बंद की शुरूआत बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार को बहुजनों की ताकत का एहसास कराया जाएगा.

अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम के पास हवा के झोंके से गिरा गेट, कल इसी गेट से होनी है मोदी-ट्रंप की एंट्री 

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने शनिवार रविवार की आधी रात लगभग 12 बजे अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, “ऐतिहासिक भारत बंद की शुरुआत जाफराबाद सीलमपुर दिल्ली से कर दी गई है. दिल्ली के साथी जाफराबाद पहुंचे. आज संवैधानिक दायरे में रहते हुए पूरा भारत बंद किया जाएगा. भाजपा सरकार को बहुजनों की ताकत का एहसास करवाया जाएगा. #23फरवरी_भारत_बंद.”

दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल है तैनात जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे चल रहे इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है. दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों को भी यहां पर तैनात किया गया है. इनमें पुरुष पुलिसकर्मियों के अलावा महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है. खुद नॉर्थ ईस्ट जिले के डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या शनिवार रात से मौके पर मौजूद हैं. हालांकि उन्होंने मीडिया से बात करने पर इनकार किया है.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस प्रदर्शन को कब और कैसे हटाया जाएगा इसे लेकर आला अधिकारियों की बातचीत हो रही है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया जा सका है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस इन प्रदर्शनकारियों से भी लगातार बातचीत करने का प्रयास कर रही है. यहां के जो मौज़िज़ लोग हैं, जिनमें इलाके के नेता, कुछ प्रमुख मस्जिदों के मौलाना आदि के माध्यम से भी बात करने का प्रयास किया गया है. लेकिन अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है. रविवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे मंच बनाने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें मंच नहीं बनाने दिया गया है.

इस लिस्ट से कटा केजरीवाल का नाम, राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे कोई CM 

मेट्रो स्टेशन को किया गया बंद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर जाफराबाद मेट्रो स्टेशन को फिलहाल बंद करवा दिया है. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो को यह सुझाव दिया कि प्रदर्शनकारी मेट्रो स्टेशन के ठीक नीचे ही बैठे हैं. ऐसे में सुरक्षा को लेकर एहतियात बरतना जरूरी है. जिसके बाद दिल्ली मेट्रो ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन को यात्रियों के लिए बंद कर दिया है. यहां पर अगले आदेश तक न तो किसी यात्री को प्रवेश दिया जाएगा और न ही निकासी दी जाएगी. इसके अलावा ट्रेन भी स्टेशन पर नहीं रुकेगी.

ट्रैफिक जाम जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे चल रहे प्रदर्शन की वजह से रोड नंबर 66 की एक साइड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, जबकि दूसरी साइड पर ही आने और जाने वाले ट्रैफिक को चलाया जा रहा है. जिसकी वजह से यहां पर यातायात जाम की समस्या पैदा हो गई है. यह सड़क गोकुलपुरी टी पॉइंट यानी वजीराबाद रोड और जीटी रोड को जोड़ने में काफी अहम भूमिका निभाती है. इसके अलावा आसपास की तमाम कॉलोनियों के लिए यही मुख्य मार्ग हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget