एक्सप्लोरर

Bypolls Results 2022: सात विधानसभा और तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आए सामने, जानिए कहां से किसकी हुई फतह

Bypolls Results 2022: चार राज्यों की सात विधानसभा सीटों के और दो राज्यों की तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए गए हैं.

Bypolls Results: चुनाव आयोग ने आज सात विधानसभा सीट (Assembly Seat Bypoll) और तीन लोकसभा सीटों (Lok Sabha Bypoll) पर हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित किए. बीजेपी (BJP) ने तीन लोकसभा सीटों में से दो पर जीत हासिल की. वहीं एक सीट शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) को मिली. इसके अलावा सात विधानसभा सीटों में से, भाजपा ने तीन, कांग्रेस (Congress) ने दो और एक-एक सीट आप (AAP) और वाईएसआरसीपी (YSRCP) के खाते में गई.

बता दें कि, चार राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. त्रिपुरा की चार और आंध्रप्रदेश, झारखंड व दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव नतीजे आए हैं. ये वो सीटें हैं जिन पर चुनाव हुए- आंध्र प्रदेश की आत्माकुर, झारखंड की मांडर, दिल्ली की राजेंद्र नगर, त्रिपुरा की अगरतला, जुबाराजगर, सुरमा और बारदोली टाउन. वहीं दो राज्यों की तीन लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे. इनमें यूपी की आजमगढ़ व रामपुर और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था. 

आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी की हुई जीत

चुनाव परिणाम की बात करें तो आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी वाईएसआरसीपी ने आत्माकुर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है. वाईएसआरसीपी उम्मीदवार मेकापति विक्रम रेड्डी 82,000 से अधिक मतों के बड़े अंतर से जीते हैं. रेड्डी ने भाजपा के जी भरत कुमार को हराया है. इस सीट पर फरवरी में राज्य के उद्योग मंत्री एम. गौतम रेड्डी के निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा. 

त्रिपुरा में तीन सीटों पर खिला कमल

त्रिपुरा की चार विधानसीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने तीन और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की. त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा टाउन बारदोली सीट से विधानसभा उपचुनाव जीते हैं. माणिक साहा को डेढ़ महीने पहले ही बिप्लब देब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सीएम बनाया गया था. अगरतला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन ने जीत हासिल की. उन्होंने भाजपा के अशोक सिन्हा को हराया. रॉय बर्मन 2018 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की पूर्ण हार के बाद विधानसभा में एकमात्र कांग्रेस विधायक बने हैं. 

माकपा को गढ़ में मिली मात

त्रिपुरा की जुबराजनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मलिना देबनाथ को जीत मिली. उन्होंने माकपा के शैलेंद्र चंद्र नाथ को हराया. इस सीट को माकपा का गढ़ माना जाता रहा है. सूरमा सीट पर भाजपा की स्वप्ना दास ने टीआईपीआरए मोथा के बाबूराम सतनामी को हराया है. अगरतला और बारदोली टाउन सीटों के लिए उपचुनाव इसलिए हुए थे क्योंकि फरवरी में कांग्रेस में शामिल होने से पहले भाजपा के विधायक आशीष कुमार साहा और सुदीप रॉय बर्मन ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था. वहीं जुबराजनगर में माकपा विधायक रामेंद्र चंद्र देवनाथ की मृत्यु के बाद उपचुनाव हुए और सूरमा में भाजपा विधायक आशीष दास ने अपनी पार्टी के खिलाफ विद्रोह कर दिया, जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

दिल्ली में आप का दबदबा कायम

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने जीत दर्ज की है. दुर्गेश पाठक ने बीजेपी प्रत्याशी राजेश भाटिया को मात दी. आम आदमी पार्टी ने तीसरी बार इस सीट को अपने कब्जे में लिया है. इस सीट से पूर्व विधायक राघव चड्ढा के पंजाब से राज्यसभा सांसद बने जाने के बाद ये सीट खाली हो गई थी जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए. 

झारखंड में कांग्रेस को मिली जीत

झारखंड की मांडर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की जीतीं हैं. उन्होंने बीजेपी की गंगोत्री कुजूर को हराया है. शिल्पी के पिता और विधायक बंधु तिर्की को मार्च के महीने में आय से अधिक संपत्ति मामले में तीन साल की सजा हुई थी और उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गयी थी. जिसके बाद यहां चुनाव हुए और उनकी बेटी ने ही पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए विजय हासिल की. 

पंजाब में लोकसभा उपचुनाव में आप को झटका

पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया. इस उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल की. राज्य में तीन महीने पहले ही सरकार बनाने के बावजूद भगवंत मान अपना गढ़ बचाने में नाकाम रहे. इस सीट पर भगवंत मान ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद इस सीट से भगवंत मान ने इस्तीफा दिया था जिसके बाद यहां उपचुनाव हुए थे. 

उत्तर प्रदेश की दोनों लोकसभा सीट बीजेपी को मिली

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट (Azamgarh Bypoll Result) पर बीजेपी (BJP) के भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाला यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) ने भारी मतों से जीत हासिल की है. निरहुआ ने सपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को हराया है. वहीं उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट (Rampur Bypoll Result) पर हुए उपचुनाव में भी बीजेपी उम्मीदवार जीते हैं. यहां बीजेपी के घनश्याम लोधी (Ghanshyam Lodhi) ने समाजवादी पार्टी के नेता आसिम राजा को हरा दिया. घनश्याम लोधी इससे पहले दो बार एमएलसी रह चुके हैं. उन्होंने इसी साल बीजेपी में का दामन थाना था. इससे पहले वो सपा में थे और आजम खान के बेहद करीबी माने जाते थे. विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने और रामपुर सीट से सपा के आजम खान ने इस्तीफा दिया था. 

ये भी पढ़ें- 

Azamgarh By Election जीतने वाले निरहुआ की ज़िंदगी रही है मुश्किलों भरी, कभी झुग्गी में रहे फिर बने थे भोजपुरी सुपरस्टार

PM Modi on Bypoll Results: यूपी से लेकर आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा तक, बीजेपी की फतह पर जानिए क्या बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget