एक्सप्लोरर

मोमो चैलेंज गेम की रिक्वेस्ट से इंकार करने पर दी जान से मारने की धमकी

मंगलवार को दर्ज कराई अपनी शिकायत में अब्दुल कुद्दस ने कहा है कि उन्हें व्हाट्सएप के जरिए एक अनजान नंबर से आनलाइन गेम खेलने के लिए रिक्वेस्ट मिली. इसमें उनके बैंक खाते का विवरण भी था. उन्होंने रिक्वेस्ट नहीं स्वीकार की

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक छोटे व्यापारी के पास मोमो चैलेंज खेलने की रिक्वेस्ट आई. उस व्यापारी ने बताया है कि जानलेवा "मोमो चैलेंज" खेलने की रिक्वेस्ट से इनकार करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. उसने पुलिस को मंगलवार को यह जानकारी दी.

मंगलवार को दर्ज कराई अपनी शिकायत में अब्दुल कुद्दस ने कहा है कि उन्हें व्हाट्सएप के जरिए एक अनजान नंबर से आनलाइन गेम खेलने के लिए रिक्वेस्ट मिली. इसमें उनके बैंक खाते का विवरण भी था, उन्होंने रिक्वेस्ट नहीं स्वीकार की.

इस व्यापारी की पश्चिम बंगाल के सुरी के केंद्रदंगल में मोबाइल ठीक करने की दुकान है. कुद्दस ने कहा कि वह डर गए थे कि उनकी वित्तीय जानकारी को हैकरों ने हासिल कर लिया है. सीआईडी ने मंगलवार को कहा कि वह गेम के खुदकुशी के आरोपों वाले इन मामलों की जांच कर रही है. अधिकतर मामलों में लोगों को मिले गेम खेलने की रिक्वेस्ट "फर्जी" थी. सीआईडी के उप महानिरीक्षक (अभियान) निशात परवेज ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘मोमो चैलेंज’ से डरने की जरूरत नहीं है.

सोमवार को पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने अपने ट्विटर अकॉउंट से ट्वीट करके इस गेम के प्रति जागरुक रहने की बात कही है. इस ट्वीट में कहा गया है कि अपने बच्चो को इस के प्रति जागरुक करें. इस गेम को खेलने से रोकें. इस गेम को खेलने की रिक्वेस्ट मिलती है तो उसकी शिकायत पुलिस से करें.

क्या है मोमो चैलेंज? इस गेम आपको लगातार फोन टास्क मिलते है जिन्हें आपको पूरा करना होता है. इसमें कई टास्क को पूरा करते हुए आखिरी में आत्महत्या का टास्क भी मिलता है. इस गेम की शुरुआत एक व्हाट्सअप रिक्वेस्ट से होती है. इसमें एक अनजान नंबर से आपके पास रिक्वेस्ट आती है. आप रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लेते है तो सामने वाला व्यक्ति टास्क देने लगता है. आपने रिक्वेस्ट नहीं स्वीकार की तो धमकी भरी बातें कहने लगता है. एक के बाद एक रिक्वेस्ट मिलते है जिन्हें पूरा करते हुए आखिरी में आत्महत्या के टास्क को पूरा करना होता है.

यह गेम ब्लू व्हेल गेम की तरह है. मोमो चैलेंज भी ब्लू गेम की तरह बच्चों और बड़ों दोनों की जान ले रहा है. इस गेम एक फोटो का उपयोग होता है जिसमें एक लड़की दिखाई देती है. इस लड़की बड़ी-बड़ी आंखें हैं जो बाहर निकली हुई दिखाई देती है. इसका चेहरा बेहद डरावना है. इस फोटो का सबसे पहले उपयोग जापान में किया गया था. इस फोटो को एक फोटो प्रदर्शनी के लिए तैयार किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget