एक्सप्लोरर

राजस्थान सरकार में मंत्री के बेटे पर व्यापारी ने लगाया अपहरण करने का आरोप

शिकायतकर्ता प्रकाश बिश्नोई के मुताबिक चार दिन पहले अज्ञात लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया था. अपहरण के बाद उन्हें हरियाणा ले जाया गया जहां उसे बुरी तरह से मारा-पीटा गया.

जोधपुर: राजस्थान के जालौर जिले के एक व्यापारी ने राज्य सरकार में मंत्री सुखराम बिश्नोई के बेटे पर उसे अगवा करने और 50 लाख रुपये फिरौती मांगने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. अपहरणकर्ताओं से बचकर निकले व्यापारी ने मंगलवार को जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर इस बाबत शिकायत दर्ज कराई.

एसपी (जालौर) श्याम सिंह ने कहा, ''अज्ञात अपहरणकर्ताओं और राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई के बेटे भूपेंद्र बिश्नोई के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया है और शिकायतकर्ता के आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है.''

सांचोर सब डिवीजन के निवासी और शिकायतकर्ता प्रकाश बिश्नोई के अनुसार, चार दिन पहले उसे अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया था. इसके बाद उसे हरियाणा ले जाया गया जहां उसे बुरी तरह पीटा गया.

प्रकाश ने कहा, ''अपहरणकर्ताओं ने भूपेंद्र बिश्नोई से मेरी बात कराई जिसने मुझसे कहा कि अगर मैं उसे 50 लाख रुपये दूंगा तो वह मुझे छोड़ देंगे.'' पुलिस ने कहा कि अपहरणकर्ता, प्रकाश को घायल अवस्था में अस्पताल ले गए थे लेकिन वह उन्हें चकमा देकर भाग निकला.

इस बीच भूपेंद्र बिश्नोई ने आरोपों का खंडन किया है और इसे अपने खिलाफ ''राजनीतिक साजिश'' बताया है. उन्होंने कहा, ''मैं इन आरोपों से स्तब्ध हूं. दरअसल, 17 जुलाई की रात को हुई घटना की जानकारी मिलने पर मैंने पुलिस से बात कर अपहरणकर्ताओं को पकड़ने और प्रकाश को सुरक्षा देने में मदद की. मेरे खिलाफ आरोप पूरी तरह से मेरी छवि खराब करने के इरादे से लगाए गए हैं.''

अश्लील फिल्म का मामला : 'हॉटशॉट' ब्लॉक होने के बाद दूसरे ऐप की योजना बना रहे थे राज कुंद्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget