एक्सप्लोरर

बुलंदशहर हिंसा: मुख्य आरोपी का अभी तक सुराग नहीं, इंस्पेक्टर सुबोध सिंह और सुमित को एक ही रिवॉल्वर से मारी गई गोली

Bulandshahar Violence: आरोप है कि हिंसा करने वाली भीड़ की अगुवाई योगेश राज ने ही की थी. पुलिस ने योगेश के खिलाफ FIR तो दर्ज कर ली है लेकिन उसके संगठन का नाम लेने से बच रही है.

नई दिल्ली: बुलंदशहर में हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह समेत दो लोगों की मौत के 2 दिन बाद भी मुख्य आरोपी योगेश राज फरार है. हिंसा के मामले में अब तक चार लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं. इस बीच एबीपी न्यूज को मिली है योगेश राज का एक पुराना वीडियो, इसमें योगेश किसी कार्यक्रम में डांस के दौरान पिस्तौल लहराता दिख आ रहा है. ये वीडियो फरवरी का बताया जा रहा है और आरोप है कि योगेश राज इलाके में इसी तरह से दहशत फैलाता रहता है.

योगेश राज बजरंग दल का जिला संयोजक है और गोकशी को लेकर योगेश ने ही FIR दर्ज कराकर तुरंत एक्शन की मांग की थी, जिसके बाद भीड़ ने तांडव मचा दिया था. आरोप है कि हिंसा करने वाली भीड़ की अगुवाई योगेश राज ने ही की थी. पुलिस ने योगेश के खिलाफ FIR तो दर्ज कर ली है लेकिन उसके संगठन का नाम लेने से बच रही है.

इंस्पेक्टर सुबोध सिंह और सुमित को एक ही रिवॉल्वर से मारी गई गोली इंस्पेक्टर सुबोध और छात्र सुमित पर गोली किसने चलाई ये राज अब तक नहीं खुला है. सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में सामने आया है कि सुबोध और सुमित को एक ही रिवॉल्वर से 32 बोर की गोली लगी थी. माना जा रहा है कि दोनों को एक ही रिवॉल्वर से गोली मारी गई.

सुमित के शरीर से बरामद गोली को पुलिस फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी. पुलिस उस पिस्टल को खोजने में लगी है, जिससे दोनों को गोली लगी. चर्चा ये भी है कि इंस्पेक्टर की लूटी गई लाईसेंसी पिस्टल भी 32 बोर की थी. फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है और जांच पूरा होने का इंतजार कर रही है.

गोकशी की एफआईआर में मासूमों के नाम बजरंग दल के जिला संयोजंक और बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज ने गोकशी के आरोप में जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई ती उनमें नाबालिग भी शामिल हैं. योगेश राज ने हिंसा से पहले ये एफआईआर दर्ज कराई थी जिसका नंबर 582 है और इसी में आरोपी नंबर 4 बारह साल और आरोपी नंबर 5 11 साल का बच्चा है.

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने गोकशी के सातों आरोपियों की तलाश में जुटी है. कल एडीजी आनंद कुमार ने भी कहा था कि गोकशी के आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है. फिलहाल पुलिस ने इन मासूमों से भी पूछताछ की और इनको 3 घंटे तक पुलिस ने थाने में बैठा कर रखा. मासूमों के पिता साजिश का आरोप लगा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget