एक्सप्लोरर

Budget Session: संसद में मल्लिकार्जुन खरगे ने कही ऐसी बात खिलखिला पड़े पीएम मोदी

संसद में अडानी के मुद्दे को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे पीएम मोदी पर हमला बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि पीएम मोदी समेत सांसदों के ठहाकों से सदन गूंज उठा.

Budget Session 2023: बजट सत्र में गौतम अडानी के मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में संग्राम छिड़ा हुआ है. मंगलवार (7 फरवरी) के बाद बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोर्चा संभाला और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. तीखे तेवरों के साथ सियासी हमला कर रहे खरगे के संबोधन के दौरान ऐसा भी मौका आया, जब पीएम नरेंद्र मोदी समेत पूरा सदन खिलखिलाकर हंस पड़ा. 

राष्ट्रपति के बजट अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर संसद में बुधवार को चर्चा चल रही है. इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे अडानी मुद्दे पर सरकार को घेर रहे थे. तभी उन्होंने पीएम मोदी से संसद की ओर ध्यान देने की अपील कर डाली. खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा चुनावी मोड में होते हैं. 

मेरा ही संसदीय क्षेत्र मिला- खरगे
खरगे ने आगे कहा कि इधर संसद चल रही है, उधर प्रधानमंत्री मेरे संसदीय क्षेत्र कलबुर्गी पहुंच गए. अरे भाई मेरा एक ही संसदीय क्षेत्र है. आपको वही मिल रहा है और एक नहीं दो-दो मीटिंग कर रहे हैं. खरगे के इतना कहते ही पूरी सदन पीएम मोदी और सांसदों के ठहाकों से गूंज उठा.

खरगे के बयान पर आसन पर बैठे सभापति धनखड़ ने भी चुटकी ली और कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए. इसमें जरूर कोई न कोई संबंध हैं. इस पर खरगे ने कहा कि आज पहली बार प्रधानमंत्री सदन में हंस रहे हैं.

अडानी पर निशाना
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अडानी को लेकर भी पीएम पर निशाना साधा. खरगे ने जोर देकर पूछा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि 2 साल में पीएम की संपत्ति 12 लाख करोड़ पर आ गई. इस पर राज्यसभा के चेयरमैन धनकड़ ने खरगे को नसीहत दी कि वह ऐसा कोई भी आरोप नहीं लगाएं जिसको वह बाद में साबित नहीं कर सकें. 

धनखड़ ने कहा कि हम इस सदन में किसी को भी, किसी भी तरह के आरोप लगाने की अनुमति नहीं दे सकते हैं. पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष के नेता द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है क्योंकि इनको साबित नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें

अडानी के मुद्दे पर संसद में संग्राम, खरगे बोले- क्या रातों रात जादू हो गया? स्पीकर ने दी नसीहत, ऐसा कोई आरोप...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget