एक्सप्लोरर

Budget 2024: 'युवा, गरीब, महिला और किसान...विकसित भारत के चार स्तंभ, सभी को मिलेगी मजबूती', पीएम मोदी ने बजट को सराहा

Union Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार (1 फरवरी) को अंतरिम बजट पेश किया. इसमें लोकलुभावन स्कीमों के ऐलान से बचा गया और गरीबों पर केंद्रित रखा गया है.

Interim Budget 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (1 फरवरी) को अंतरिम बजट की सराहना करते हुए इसे गरीबों और मिडिल क्लास के लिए रोजगार पैदा करने वाला बजट करार दिया. उन्होंने कहा कि इस बजट के जरिए आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया. कुल 47.66 लाख करोड़ रुपये के व्यय का बजट पेश किया गया है. ये बजट आम चुनाव से पहले पेश किया गया है.

पीएम ने कहा कि वंदे भारत स्टैंडर्ड की 40 हजार बोगियों का निर्माण कर उन्हें सामान्य ट्रेनों में लगाने का ऐलान किया गया है. इससे करोड़ों यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा. पीएम मोदी ने कहा, 'ये बजट गरीबों और मिडिल क्लास के सशक्तिकरण और उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर देता है. हमने गरीबों के लिए 2 करोड़ और घर बनाने का ऐलान किया है.' उन्होंने कहा, 'हमारा लक्ष्य अब 3 करोड़ 'लखपति दीदी' बनाने का है. आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स को भी अब आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा.'

'विकसित भारत की नींव मजबूत करने वाला बजट'

बजट के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये बजट इंक्लूसिव यानी समावेशई और इनोवेटिव यानी नवाचार का बजट है. इस बजट में निरंतरता का आत्मविश्वास है. ये बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला और किसान... सभी को सशक्त करेगा. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है. इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है. मैं वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

टैक्स में नई स्कीम का एक करोड़ लोगों को फायदा

अंतरिम बजट में इनकम टैक्स में नई स्कीम का ऐलान किया गया है. पीएम ने बताया है कि इससे किस तरह एक बड़ी आबादी को राहत मिलेगी. पीएम मोदी ने कहा कि आज जिस इनकम टैक्स की नई स्कीम की घोषणा की गई, उससे मध्यम वर्ग के एक करोड़ लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. पिछली सरकारों ने सामान्य मानवी के सिर पर दशकों से ये बहुत बड़ी तलवार लटका कर रखी थी. उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं. 

युवाओं की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है बजट: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये बजट युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है. आज के बजट में आज के बजट में देश में रिसर्च और इनोवेशन को मजबूत करने के लिए एक फंड बनाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की गई है. 

यह भी पढ़ें: बजट जैसे बड़े दिन पर फाइनेंस मिनिस्टर ने क्यों चुनी नीले रंग की ये खास साड़ी, जानें धार्मिक महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
Ram Mandir Donation Row: 'अखिलेश यादव को FIR...' VHP अध्यक्ष आलोक कुमार राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ा बयान
'अखिलेश यादव को FIR...' VHP अध्यक्ष आलोक कुमार राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ा बयान
Explained: महिलाओं को मिलने वाली राशि बढ़ने वाली है! PM मोदी की सलाहकार परिषद ने की सिफारिश, कब आएगा फैसला?
महिलाओं को मिलने वाली राशि बढ़ेगी! PM मोदी की सलाहकार परिषद ने की सिफारिश, कब आएगा फैसला?
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget