एक्सप्लोरर

भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था पाकिस्तानी घुसपैठिया, BSF के जवानों ने कर दिया ढेर

BSF Action Against Pakistani Intruder: गुजरात की सीमा पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया.

India-Pakistan Border: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से बुरी तरह पिटने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. बॉर्डर पर घुसपैठ करने की उसकी कोशिशें अभी भी जारी हैं. ताजा घटनाक्रम में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए ने गुजरात के बनासकांठा में शुक्रवार (23 मई, 2025) की रात को भारत में घुसने की कोशिश की लेकिन बीएसएफ के जवानों ने इसे नाकाम कर दिया और उसे मार गिराया.

इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए बीएसएफ ने शनिवार (24 मई, 2025) को बताया कि बीएसएफ के जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके सीमा बाड़ की ओर बढ़ते देखा. उन्होंने घुसपैठिए को चुनौती दी, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा, जिसकी वजह से उन्हें गोली चलानी पड़ी. घुसपैठिए को मौके पर ही मार गिराया गया.

बीएसएफ के जवान रख रहे पाकिस्तान की हरकतों पर पैनी नजर

ऑपरेशन सिन्दूर के तहत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान के हर दुस्साहस का करारा जवाब देते हुए देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया है. ऑपरेशन के दौरान सीमा पर तैनात जवान पूरी मुस्तैदी से पैदल, वाहन और ऊंट सवार गश्त के माध्यम से दुश्मन की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. जवानों का हौसला आज भी बुलंद है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन जैसे आधुनिक हथियारों के माध्यम से हमलों की कोशिश की गई. बीएसएफ और भारतीय सेना के जवानों ने संयुक्त रूप से न केवल मुंहतोड़ जवाब दिया, बल्कि दुश्मन की कई साजिशों को भी विफल किया.

'पता है कैसे देना है पाकिस्तान को जवाब'

अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल मजबूती के साथ पाक की तमाम साजिशों को विफल बनाने में सफल रही. जवानों का कहना है कि अगर उनकी तरफ से पहली गोली चलाई गई, तो हमें पता है कि कैसे जवाब देना है.

(धवल सतीश भाई आचार्य की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: PAK के इनकार पर IAF ने कराई थी इंडिगो विमान की सेफ लैंडिंग... जानें पायलट की किस बात से नाराज है भारतीय वायुसेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget