एक्सप्लोरर

Nupur Sharma Row: क्या नूपुर शर्मा के खिलाफ रची जा रही इंटरनेशनल साजिश? पाकिस्तानी घुसपैठिए की गिरफ्तारी से नया खुलासा

Nupur Sharma Controversy: नुपूर शर्मा को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है. जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा को और भी पुख्ता कर दिया है.

Nupur Sharma Controversy Update: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी देने के कारण बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की हत्या करने की साजिश का खुलासा हुआ है. इस साजिश के आरोप में पाकिस्तानी नागरिक (Pakistani Citizen) को गिरफ्तार किया गया है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने राजस्थान (Rajasthan) के गंगानगर में बॉर्डर इलाके से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए (Pakistani Intruder) को गिरफ्तार किया है.

आरोप है कि ये घुसपैठिया पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर (International Boarder) पार कर कथित तौर पर नूपुर शर्मा की हत्या करने के इरादे से भारत में दाखिल हुआ था. सुरक्षाकर्मियों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए से पूछताछ के दौरान भारत में दाखिल होने के मकसद के बारे में पूछा, तो उसने नूपुर शर्मा को मारने की साजिश का खुलासा किया. 

पाकिस्तानी नागरिक ने सुरक्षाकर्मियों को पूछताछ में अपना नाम रिजवान अशरफ (Rizwan Ashraf) बताया है. वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन शहर का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक, भारत में घुसपैठ करने के बाद रिजवान सबसे पहले अजमेर शरीफ दरगाह जाना चाहता था. अजमेर दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद उसने नुपुर शर्मा की हत्या करने का प्लान बनाया था. सुरक्षाकर्मियों को घुसपैठिए के पास से 11 इंच लंबा चाकू, धार्मिक किताब, कपड़े, खाना और रेत मिली है. 

नूपुर शर्मा की हत्या करना था मकसद

गिरफ्तार रिजवान ने सुरक्षाकर्मियों को पूछताछ में बताया कि वह पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी करने से आहत था. इसलिए उसने नूपुर शर्मा की हत्या करने की योजना बनाई थी. जिसके लिए उसने बॉर्डर पार कर भारत में घुसपैठ करने का मन बनाया. फिलहाल, बीएसएफ ने आगे की जांच के लिए उसे पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस ने रिजवान को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने रिजवान को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. आईबी, रॉ और सेना की खुफिया टीमें रिजवान से पूछताछ कर रही हैं. 

इसे भी पढ़ेंः-

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका को आज मिलेगा नया राष्ट्रपति, क्या रानिल विक्रमसिंघे के करीबी डलास अलाहाप्पेरुमा ही बिगाड़ेंगे उनका खेल?

COVID-19 Vaccination: भारत के 200 करोड़ वैक्सीनेशन पूरे होने पर बिल गेट्स ने पीएम मोदी को दी बधाई, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget