एक्सप्लोरर

इस्तीफे के एलान के वक्त येदियुरप्पा के आंखों में आ गए आंसू, बोले- साइकिल पर सवार होकर राज्य में BJP को किया मजबूत

येदियुरप्पा ने सोमवार सुबह अपनी सरकार के दो साल पूरे होने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों के सामने अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट रखी. अपने पूरे भाषण में येदियुरप्पा काफी भावुक दिखाई दिए.

बेंगलुरु: कई दिनों से चल रही सियासी अटकलों के बीच आज बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. यह चौथी बार है जब बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है. येदियुरप्पा अब तक चार बार सीएम बन चुके हैं, लेकिन कभी भी अपने पांच साल पूरे नहीं कर पाए.

येदियुरप्पा ने सोमवार सुबह अपनी सरकार के दो साल पूरे होने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों के सामने अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट रखी. अपने पूरे भाषण में येदियुरप्पा काफी भावुक दिखाई दिए. येदियुरप्पा ने अपने भाषण में कहा कि किस तरह उन्होंने उस दौर में साइकिल पर सवार होकर राज्य भर में बीजेपी को मजबूत किया. जिसके बाद आंखों में आसूं लिए उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपने की बात कही. 

दोपहर को वे राजभवन पहुंचे और राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे तुरंत स्वीकार कर लिया गया. उनसे अगले मुख्यमंत्री के शपथ लेने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा गया है. इस्तीफे के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने हाईकमान के दबाव में यह इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि खुद इसकी पेशकश की. उन्होंने कहा कि मैं अब पार्टी को मजबूत करने का काम करुंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि 2023 में पार्टी फिर सत्ता में आए.

इसमें कोई दो राय नहीं कि येदियुरप्पा कर्नाटक में मास नेता माने जाते हैं और लिंगायत समुदाय से आते हैं. लिंगायत समुदाय हमेशा से बीजेपी का ट्रेडिशनल वोटर रहा है और सत्ता की चाबी भी इसी समुदाय के पास होती है. यही कारण है कि हाईकमान के सामने चेहरा नियुक्त करना चुनौती रही है. लिंगायत समुदाय 19% है ऐसे में उन्हें नाराज करने का सीधा अर्थ है कि सत्ता हाथ से गवाना. यही कारण है कि बीजेपी हर फैक्टर को देख कर चेहरा नियुक्त करेगी. इस्तीके के साथ ही राज्य में नए मुख्यमंत्री के नाम की गहमागहमी तेज हो गई है. राज्य में खनन मंत्री मुर्गेश निराणी जो कि खुद लिंगायत भी हैं और आरएसएस के करीब रहे हैं वे दिल्ली में है. साथ ही राज्य में ब्राह्मण चेहरा प्रह्लाद जोशी भी दिल्ली में हैं.

फिलहाल येदियुरप्पा का इस तरह भावुक होना और उनके आंसू बीजेपी को किस दिशा में ले जायेंगे यह भी सवाल बना हुआ है. लेकिन इतना साफ है कि जिस तरह कांग्रेस भी येदियुरप्पा के समर्थन में खड़ी हुई, अब येदियुरप्पा के इस्तीफे को वह भी बड़ा मुद्दा बनाएगी और राजनीतिक माइलेज लेने की कोशिश करेगी.

पेगासस जासूसी मामले में ममता बनर्जी ने जांच आयोग का किया गठन, पश्चिम बंगाल ऐसा करने वाला पहला राज्य

येदियुरप्पा का इस्तीफा: कर्नाटक को जल्द मिलेगा नया मुख्यमंत्री, जानिए सीएम की रेस में कौन से चेहरे हैं आगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुददों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुददों पर सहमति से बन सकती है बात
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget