एक्सप्लोरर

Murder In Telangana: रिक्शा रोका और फिर दे दना दन चलाया चाकू; भीड़ के सामने दिनदहाड़े कत्ल

Murder In Telangana: तेलंगाना के हनमकोंडा जिले में एक ऑटोरिक्शा चालक की सरेआम हत्या कर दी गई.

Murder In Telangana: तेलंगाना में एक दिनदहाड़े हत्या का वीडियो सामने आया है. हनमकोंडा जिले में एक शख्स ने दूसरे शख्स को सरेआम चाकूओं से गोद दिया. हैरानी की बात यह रही कि यह मर्डर व्यस्त इलाके में हुआ. जब हत्यारा चाकू चला रहा था तो वहां ढेरों लोग इसे तमाशा समझकर देख रहे थे.

मृतक का नाम मचारला राजकुमार (37) है. वह माडीकोंडा इलाके का रहने वाला था. वह ऑटोरिक्शा चलाता था और आसपास के गांवों में टेंट हाउस का व्यवसाय भी करता था. उसी के इलाके के रहने वाले इनुगु वेंकटेश्वरालु (47) ने उस पर चाकू चलाए. वेंकटेश्वरालु भी ऑटोरिक्शा चलाता है.

वीडियो में दिखी पूरी वारदात
सीसीटीवी में कैद हुए वीडियो में नजर आता है कि सड़क किनारे राजकुमार अपनी ऑटोरिक्शा में बैठे हुए हैं, तभी वेंकटेश्वरालु बीच सड़क में अपनी रिक्शा खड़ी करता है और उतरकर राजकुमार के पास पहुंचता है. कुछ ही पल की बहस के बीच वेंकटेश्वरालु चाकू निकालता है और एक के बाद एक राजकुमार पर वार करने लगता है.

इस दौरान वीडियो में आसपास खड़े लोग भी दिखाई देते हैं. कुछ तो कमर पर हाथ रखकर आराम से इस अपराध को होते देख रहे हैं. हालांकि एक शख्स बीच बचाव में उतरता है लेकिन तब तक राजकुमार पर इतने वार हो चुके होते हैं कि वह घटनास्थल पर ही दम तोड़ देता है. बाद में भीड़ हत्यारे को पुलिस के हवाले कर देती है.

विवाहेत्तर सम्बंध का शक
पुलिस को प्राथमिक जानकारी के आधार पर अवैध संबंधों वाला मामला नजर आया है. पुलिस के मुताबिक राजकुमार का एक महिला के साथ विवाहेत्तर सम्बंध था और इसी को लेकर वेंकटेश्वरालु ने उसकी हत्या की. आरोपी फिलहाल पुलिस कस्टडी में है और आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें...

Pushpak Express Incident: किसी का पैर कटा तो किसी का सिर धड़ से अलग हो गया, काल के गाल में ले गई 'पुष्पक', तस्वीरें

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget