एक्सप्लोरर

KTR Rao Video: बीआरएस नेता केटी रमा राव गाड़ी की छत से गिरे, रोड शो के दौरान हुई घटना

KTR Rao Video: बीआरएस नेता केटीआर रमा राव ने सिरसिला विधानसभा क्षेत्र से अपना नमांकन दाखिल किया है. निजामाबाद जिले में अचानक ब्रेक लगने से केटीआर दुर्घटना के शिकार हो गए.

KTR Rao Video: तेलंगाना के आईटी मंत्री केटीआर राव गुरुवार (9 नवंबर) को चुनाव प्रचार के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए. दरअसल, आरएस नेता निजामाबाद जिले के आर्मूर में चुनाव प्रचार करते वक्त गाड़ी से गिर गए. घटना के वक्त सुरेश रेड्डी और जीवन रेड्डी भी उसी गाड़ी में मौजूद थे.

घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि वैन के चालक की ओर से ब्रेक लगाने के बाद वाहन की रेलिंग टूट गई और वाहन पर खड़े सांसद रेड्डी और विधायक रामाराव अचानक गिर गए. पुलिस ने बताया कि रेलिंग टूटने के बाद, बीच में खड़े रामा राव झटके से आगे की ओर झुके और वाहन पर रखे स्पीकर पर गिर गए. उन्होंने बताया कि विधायक और सांसद गाड़ी से नीचे गिरे, लेकिन वैन के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और दोनों को सड़क पर गिरने से बचाया. 

पीटीआई के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, घटना में कोई घायल नहीं हुआ. रेड्डी और रामा राव को तुरंत एक कार में ले जाया गया और फिर वे आगे बढ़ गए." रामा राव की बहन और बीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा, ‘‘मैंने रामा राव से बात की, वो बिल्कुल ठीक हैं. 

तेलंगाना में 30 नवंबर होगी वोटिंग
गौरतलब है कि इस महीने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ (दूसरे चरण), राजस्थान और मिजोरम के साथ-साथ तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव होने हैं. 119 सीट वाली तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होगी., जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

2018 में बीआरसी ने मारी थी बाजी
2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने 119 में से 88 सीटें जीतीं थीं. पार्टी को कुल 47.7 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस को 19 सीटें मिली थीं. इस बार तेलंगाना में बीजेपी, बीआरएस और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:  Cash For Query Case: ‘महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करें’, एथिक्स कमेटी की 500 पेजों की रिपोर्ट तैयार, आज हो सकता है एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा-राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा-राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
NDA और विपक्ष में रार: BJP ने कहा- भागिए मत, खरगे बोले- 'गोल पोस्ट चेंज नहीं'
NDA और विपक्ष में रार: BJP ने कहा- भागिए मत, खरगे बोले- 'गोल पोस्ट चेंज नहीं'
ED का बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
ED का बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget