एक्सप्लोरर

Corona Effect : हजारों उड़ानें रद्द करेगी ब्रिटिश एयरवेज, अब तक झेल रही है कोरोना का असर

Staffing Shortages : ब्रिटिश एयरवेज (British Airways) ने बताया कि 29 अक्टूबर तक 600 से ज्यादा राउंड ट्रिप रद्द रहेंगी. वहीं, मार्च के आखिर तक विंटर शेड्यूल की कुल क्षमता 8 प्रतिशत कम हो जाएगी.

British Airways Cancel Flights : ब्रिटिश एयरवेज (British Airways)ने सोमवार को हीथ्रो हवाईअड्डे (Heathrow Airport)पर हजारों उड़ानें रद्द करने की योजना की घोषणा की. एयरलाइन अगले साल मार्च के आखिर तक यूके के सबसे बड़े एयरपोर्ट से लगभग 10,000 फ्लाइट्स को हटा देगी, क्योंकि कोरोना महामारी के बाद इन्हें एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े कर्मचारियों की कमी से जूझना पड़ रहा है. 

ब्रिटिश एयरवेज के एक बयान में कहा गया है कि हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा यात्री अपनी योजना के अनुसार यात्रा कर सकें. हालांकि उन्हें अक्टूबर के आखिर तक कुछ और फ्लाइट भी रद्द करनी पड़ सकती हैं. आगे उन्होंने कहा कि वह अपने साथ यात्रा करने वाले लोगों को अपने शेड्यूल में कुछ एडजस्टमेंट को लेकर भी नोटिस दे रहे हैं. 

यात्रियों को कम टिकट बेचने का अनुरोध 

बताया जा रहा है कि समर शेड्यूल से 600 से ज्यादा वापसी उड़ानें 29 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी. वहीं, विंटर शेड्यूल, जो अगले साल मार्च के आखिर तक चलेगा उसमें 8 प्रतिशत की कटौती की जाएगी. उड़ाने रद्द करने के साथ ही टर्मिनल पर यात्री बैकलॉग को साफ करने के लिए एयरलाइन से यात्रियों को कम टिकट बेचने का अनुरोध किया गया है. 

एविएशन इंडस्ट्री को झेलना पड़ा था भारी नुकसान 

दरअसल, कोरोनावायरस महामारी और लॉकडाउन के दौरान एविएशन इंडस्ट्री को भारी नुकसान झेलना पड़ा था. ऐसे में ब्रिटेन के एयरपोर्ट पर हजारों कर्मचारियों को जाने दिया गया था. ब्रिटिश एयरवेज के अधिकांश कर्मचारी इससे प्रभावित हुए थे. कई एयवरेज ने अपने कर्मचारियों को निकाल दिया था. 

हालांकि, कोरोना की स्थिति में सुधार होने के बाद हीथ्रो और कई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों ने यात्रियों की बढ़ती संख्या देखी है और इसके लिए पर्याप्त कर्मचारियों की संख्या को बनाए रखने की कोशिश भी की है. इसके बाद भी यात्रियों की संख्या ज्यादा होने और स्टाफ की कमी के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. 

ये भी पढ़ें : 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget