एक्सप्लोरर

Brij Bhushan Singh Interview: ‘प्रधानमंत्री कहें तो तुरंत इस्तीफा दे दूंगा’, पहलवानों के आरोपों पर ABP News से बोले बृजभूषण सिंह

Brij Bhushan Sharan Singh On ABP News: बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर लगे गंभीर आरोपों पर उन्होंने बेबाकी से अपनी राय रखी है.

Brij Bhushan Sharan Singh On Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख और बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ रेसलर्स दिल्ली के जंतर-मंतर पर हफ्ते भर से धरने पर बैठे हैं. विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की मांग है कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. इन सभी मुद्दों पर बीजेपी सांसद ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत की और अपनी बात रखी.

एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आया है उसका हम स्वागत करते हैं. हम अपने आप में जानते हैं कि हम निर्दोष हैं और हर जांच में सहयोग करेंगे.”

इस्तीफा देने की बात पर डब्ल्यूएफआई चीफ ने कहा, “इस्तीफा इसलिए नहीं दे रहे क्योंकि इन लोगों ने मेरे ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और इसका अपराधी बनकर कैसे रह लेता.” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कभी इस्तीफा मांगा ही नहीं. इनके बयान लगातार बदलते रहे.

बृजभूषण शरण सिंह ने भी लगाए आरोप

उन्होंने इसके पीछे साजिश बताते हुए कहा, “इसके पीछे कई सौ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और दीपेंद्र हुड्डा के साथ साथ एक बड़ा उद्योगपति भी शामिल है. वो आगे कहते हैं कि अगर मेरे ऊपर लगाए गए आरोपों का कोई सबूत है तो दिखा दीजिए, मैं इस्तीफा दे दूंगा.”

उनसे जब पूछा गया कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह दें तो क्या आप इस्तीफा दे देंगे? इसके जवाब में वो कहते हैं, “तुरंत इस्तीफा दे देंगे. सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं पार्टी में अमित शाह, जेपी नड्डा में से भी कोई कहेगा तो भी इस्तीफा दे दूंगा.”

‘कानून का फैसला स्वीकार’

उन्होंने साफ तौर पर कहा, “जब तक अदालत गुनाहगार नहीं बताएगी, तब तक गुनाहगार नहीं हूं. कानून का जो फैसला आएगा वो स्वीकार है. मैंने कोई गलत काम नहीं किया है और न कभी करूंगा. हमारे यश को मारने का प्रयास किया जा रहा है.”

राजनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश से किसी भी पार्टी ने मेरे खिलाफ बयान नहीं दिया है. यहां तक कि कांग्रेस के किसी नेता ने बयान नहीं दिया.”

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: ‘... और परिवारवाद का इल्जाम हम पर लगा रहे’, बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget