एक्सप्लोरर

BRICS में शामिल होने जा रहे पीएम मोदी की व्लादिमीर पुतिन से होगी द्विपक्षीय मुलाकात

BRICS Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस जा रहे हैं. इस दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी द्विपक्षीय बातचीत भी होगी.

BRICS Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 22-23 अक्टूबर को रूस की यात्रा करेंगे. इस सम्मेलन के दौरान भारतीय और चीनी नेताओं के बीच बैठक की संभावना भी जताई जा रही है. इन सब के बीच पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी होगी.

ये 4 महीने में दूसरी बार है जब इन दोनों बड़े नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी. इस बीच पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी कीव में मुलाकात की थी.  रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में कहा कि पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. ब्रिक्स का एजेंडा आर्थिक सहयोग और तमाम रिफॉर्म को लेकर है. पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय मुलाकात होगी. 

किन-किन देशों से होगी द्विपक्षीय बातचीत?

उन्होंने ये भी कहा कि भारत का स्टैंड साफ है कि डिप्लोमेसी और डायलॉग से हर समस्या का हल निकलता है, युद्ध के मैदान में नहीं. भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है. इसके साथ ही जब ये सवाल पूछा गया कि क्या ईरान और चीन के साथ द्विपक्षीय मुलाकात होगी, इस पर ईरान और चीन का नाम लिए बिना उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अभी कई द्विपक्षीय मुलाकात होनी है, जिस पर काम चल रहा है. 

इसके अलावा विनय कुमार ने बताया कि भारत चाहता है कि नेशनल करेंसी में व्यापार हो. कजान में भारत नया कांस्यूलेट खोलेगा, कजान एक औद्योगिक और सांस्कृतिक शहर है. रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी की व्लादिमीर पुतिन से इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है. 

शीन जिनपिंग से भी मुलाकात की लगाई जा रही अटकलें

राजनयिक हलकों में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच संभावित मुलाकात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. इससे पहले वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैन्य गतिरोध को दूर करने के लिए राजनयिकों की कई बैठकें हुईं और एक एग्रीमेंट भी हो गया है. यह गतिरोध 2020 से दोनों देशों के बीच चल रहा है. इस गतिरोध के कारण भारत-चीन संबंध छह दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. 

ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2024: पीएम मोदी जंग खत्म करने को लेकर क्या करेंगे बात? ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से होगी मुलाकात

पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
विरोध के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कैंसिल किए शो, फैंस को मिलेगा रिफंड
विरोध के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कैंसिल किए शो, फैंस को मिलेगा रिफंड

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget