एक्सप्लोरर

West Bengal News: बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कार्यकर्ताओं से कहा- डराने वाले TMC नेताओं के हाथ-पैर तोड़ दो

West Bengal News: BJP विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- अगर तृणमूल कांग्रेस के नेता उन्हें आतंकित करते और उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाते हैं तो वे उनके हाथ और पैर तोड़ दें.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कथित तौर पर यह कहते हुए विवाद खड़ा कर दिया कि अगर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता उन्हें आतंकित करते और उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाते हैं तो वे उनके हाथ और पैर तोड़ दें. सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही वीडियो में बीजेपी विधायक कथित तौर पर स्वप्न मजूमदार ने यह भी वादा किया कि वह किसी भी स्थिति में वह पार्टी के दुखी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे. मजूमदार बनगांव दक्षिण से बीजेपी के विधायक हैं.

बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल

मजूमदार को वीडियो में पार्टी की एक बैठक में अपने समर्थकों से यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘अगर कोई टीएमसी नेता हमारे कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाता, अगर हमारे कार्यकर्ताओं को आतंकित करता है तो वह नेता सुरक्षित न लौट पाए. बस बहुत हुआ. आत्मरक्षा में उसके हाथ और पांव तोड़ दो और मेरे पास आओ. मैं वादा करता हूं कि आपके साथ खड़ा रहूंगा.’’

शब्दों और धमकी की कड़ी निंदा करते हैं- टीएमसी

मजूमदार की कथित टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुनाल घोष ने दावा किया कि यह बीजेपी नेताओं की मानसिकता और संस्कृति को दिखाता है. उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसी भाषा, शब्दों और धमकी की कड़ी निंदा करते हैं. इलाके में तृणमूल कांग्रेस की लोकप्रियता से हताश होकर वह ऐसी धमकियां दे रहे हैं.’’

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि उनकी पार्टी हिंसा की राजनीति में यकीन नहीं रखती है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर (बोनगांव दक्षिण) विधायक ने ऐसी टिप्पणी की है तो यह स्थानीय टीएमसी नेता ए. सरकार द्वारा हाल में दी गई धमकियों पर प्रतिक्रिया है.’’ सरकार ने इलाके में किसी भी बीजेपी कार्यकर्ता को धमकी देने से इनकार किया और विधायक को ऐसा नेता बताया जिसने पहले भी उनके और टीएमसी में अन्य नेताओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है.

यह भी पढ़ें-

Bitcoin News: कांग्रेस के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- कोई बिटकॉइन घोटाला नहीं हुआ

Coronavirus Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11 हजार 271 नए केस दर्ज, 285 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget