एक्सप्लोरर

बीपीसीएल के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, दिव्यांगजन भी हुए हड़ताल में शामिल

बीपीसीएल के कर्मचारियों की हड़ताल जंतर मंतर पर जारी है. हड़ताल में दिव्यांगजन भी शामिल हैं. हड़ताल की वजह से लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

नई दिल्ली: बीपीसीएल में सरकार के मेजॉरिटी स्टेक बेचने से कंपनी के मालिकाना हक में बदलाव होने पर उसमें छंटनी का दौर चलने की आशंका पैदा हुई है. बीपीसीएल के कर्मचारियों में यह डर भी है कि वर्किंग कल्चर एकदम बदलने से कंपनी के कई कर्मचारी बेकार हो सकते हैं. इसलिए कंपनी के वर्कर्स और ऑफिसर्स हड़ताल करने आज जंतर मंतर पर उतरे हैं.

इनमे कई दिव्यांगजन भी शामिल हुए हैं. उनका कहना है कि सबसे ज्यादा खतरा उनकी नौकरी को है. इस हड़ताल में जुड़े कुछ लोग तो बोल भी नहीं पाते और सुन भी नहीं पाते और कुछ देख नहीं पाते. लेकिन उसके बाद भी वह अपनी बात को रखने के लिए प्रदर्शन में पहुंचे हैं.

भारत पेट्रोलियम में काम कर रहीं रेखा जैन जो कि अगले साल रिटायर हो रही हैं वह भी इस प्रदर्शन में अपने साथियों को हौसला बढ़ाने आयीं. उनका कहना है कि एक साल बहुत लंबा पीरियड होता है. हम यहां पर अपने साथियों का साथ देने आए हैं. हमें नहीं पता कि निजीकरण के बाद हम 1 दिन भी कंपनी में रह पाएंगे या नहीं. हमारा सवाल है कि पिछली सरकारों में जब इसे बेचा नहीं गया तो आज इसे क्यों बेचा जा रहा है? ये प्रॉफिट अर्निंग कंपनी है. ये हमारी रोजी -रोटी है. मैनेजमेंट भी हमें प्रदर्शन करने से रोक रहा है.

बीपीसीएल की प्रस्तावित निजीकरण से अफसर भी नाराज हैं. हालांकि वह हड़ताल में शामिल नहीं हुए हैं. ऐसा भी बताया जा राहा हैं की उन्होंने फैसला किया है कि वह काली पट्टी बांधकर काम पर जाएंगे. सभी वर्कर्स ने इस बात की चिंता जताई है कि कंपनी की निजीकरण से उसका कैरेक्टर पूरी तरह से बदल जाएगा. कर्मचारी विजय सिंह मेहता देख नहीं सकते लेकिन फिर भी वह अपनी बात को रखने जंतर मंतर पर पहुंचे. उन्होंने भी निजीकरण पर चिंता जताते हुए कहा कि निजीकरण बंद हो. हमें डर है कि हमारी नौकरी जा सकती है.

पेट्रोल एंप्लॉई यूनियन के जनरल सेक्रेटरी ब्रज मोहन का कहना है कि हमरी सबसे पहली मांग है कि निजीकरण बंद करो. जो हमारी लांग टर्म सेटलमेंट है उसको जल्दी से जल्दी कराया जाए. इसके कारण 22,000 से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित हैं. सरकार जो भी पैसा कमा रही है वह कंपनी से कमा रही है. कर्मचारी शिव कुमार का कहना है कि प्राइवेट प्लेयर्स कम प्रॉफिटेबल फिलिंग स्टेशंस के अलावा पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों के पेट्रोल पंप को बंद कर सकते हैं, जहां लागत अधिक आती है. ऐसे में कई लोगों की जॉब जा सकती है. सभी वर्कर्स के मन में डर है. उनका कहना है कि अगर ऐसा किया जाता है तो भारी मात्रा में लोगों को निकला जा सकता है जिससे हजारों परिवार सड़क पर आ जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

सोनिया गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर करारा हमला, कहा- महाराष्ट्र में गवर्नर सीधे ले रहे थे दोनों से निर्देश

प्रज्ञा ठाकुर रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटाई गईं, गोडसे को देशभक्त बताने पर बीजेपी सख्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget