एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर करारा हमला, कहा- महाराष्ट्र में गवर्नर सीधे ले रहे थे दोनों से निर्देश

कांग्रेस पार्टी की पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर करारा हमला किया. सोनिया ने कहा कि महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को इन दोनों सीधे निर्देश मिल रहे थे.

नई दिल्ली: संसद में आज सुबह हुई कांग्रेस पार्टी की पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर करारा हमला किया. सोनिया ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को इन दोनों से सीधे निर्देश मिल रहे थे. सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह संवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे.

सोनिया गांधी ने कहा कि वक्त आ गया है कि इन दोनों की चुनौती के सामने डटकर मुकाबला करना होगा. सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार को कश्मीर, और एनआरसी और अन्य मुद्दों पर भी घेरा. सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद हालात सामान्य नहीं है. इसी वजह से जहां एक तरफ राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को केंद्र सरकार ने कश्मीर नहीं जाने दिया, वहीं यूरोप से आए कुछ सांसदों को वहां भेज कर लोकतंत्र का मजाक उड़ाया.

मोदी सरकार पर हमला करते हुए सोनिया गांधी ने एनआरसी के मुद्दे को भी उठाया. सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अब पूरे देश में एनआरसी लागू करने की बात करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है. सोनिया गांधी ने आज बैठक में देश की अर्थव्यवस्था का सवाल भी उठाया. साथ ही आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने महिमा मंडन में लगी हुई है. केंद्र सरकार का ध्यान देश की अर्थव्यवस्था पर बिल्कुल नहीं है. महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर इससे पहले महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री ममाता बनर्जी ने भी केंद्र सरकार को घेरा था. ममता ने ट्वीट करके लिखा था कि जो लोग सत्ता में हैं उन्हें ये नहीं सोचना चाहिए कि वह संविधान को बदल सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र पर बोलीं सोनिया- ‘नाकाम हुई मोदी-शाह की साजिश’, उद्धव की शपथ में जाने पर कहा- ‘अभी तय नहीं’

Hamara Samvidhan: संविधान में क्या है 'समानता का अधिकार', जानिए अनुच्छेद 14 से 18 तक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget