एक्सप्लोरर

प्रज्ञा ठाकुर रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटाई गईं, गोडसे को देशभक्त बताने पर बीजेपी सख्त

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटा दिया गया है. संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रज्ञा ठाकुर को हटाने का निर्णय लिया है. प्रज्ञा ठाकुर ने संसद में चल रही कार्यवाही के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड्से को देशभक्त कहा था.

नई दिल्ली: भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटा दिया गया है. प्रज्ञा ठाकुर को कुछ दिन पहले ही इस कमेटी में जगह दी गई थी. उन्होंने संसद में चल रही कार्यवाही के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था. जिसके बाद कमेटी के सदस्यों ने यह निर्णय लिया.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह जाने के बाद बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है. संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से हटा दिया है. इसके अलावा बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में नहीं आने का फरमान सुनाया प्रज्ञा ठाकुर को सुनाया गया है.

इसके साथ ही बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कहना है कि उनका बयान बेहद निंदनीय है. बीजेपी कभी भी ऐसे बयानों का साथ नहीं देगी. नड्डा ने कहा, "सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बयान निंदनीय है. बीजेपी ऐसी विचारधारा का समर्थन नहीं करती. हमने उनको रक्षा मामलों की संसदीय समिति से हटाने का भी फैसला किया है. इस सत्र के दौरान संसदीय दल की बैठक में वो हिस्सा नहीं ले सकेंगी."

लोकसभा में चर्चा के दौरान दिया बयान

बता दें कि ऐसे ही एक बयान की वजह से पीएम मोदी को कहना पड़ा था कि वह प्रज्ञा को कभी दिल से माफ नहीं कर पाएंगे. साध्वी के ताजा बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि अब देश मोदी और बीजेपी को कभी दिल से माफ नहीं कर पाएगा. लोकसभा में जब एसपीजी अमेंडमेंट बिल पर चर्चा के दौरान डीएमके के सांसद ए. राजा गोड्से के एक बयान का हवाला दे रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा तो साध्वी प्रज्ञा ने उन्हें टोक दिया.

बीजेपी सांसद ने कहा, ‘’आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते.’’ राजा ने कहा कि गोडसे ने खुद कबूला था कि 32 सालों से उसने गांधी के खिलाफ रंजिश पाल रखी थी और आखिरकार उसने उनकी हत्या का फैसला किया. राजा ने कहा कि गोड्से ने गांधी की हत्या इसलिए की कि वह एक खास विचारधारा को मानता था.

वहीं, साध्वी प्रज्ञा की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे (नथुराम गोड़से) को देश भक्त कहने के विरोध में बिग बॉस सेलिब्रिटी तहसीन पूनावाला संसद के बाहर भजन चलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि अपने बयान को लेकर साध्वी प्रज्ञा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए. मैं विजय चौक से संसद तक नंगे पांव पहुंचकर गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करूंगा.

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र पर बोलीं सोनिया- ‘नाकाम हुई मोदी-शाह की साजिश’, उद्धव की शपथ में जाने पर कहा- ‘अभी तय नहीं’

Hamara Samvidhan: संविधान में क्या है 'समानता का अधिकार', जानिए अनुच्छेद 14 से 18 तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
‘हमने BJP को लिखा था कि…’, आरजी कर केस पीड़िता की मां ने बताया- कैसे बंगाल के चुनावी मैदान में उतरीं
‘हमने BJP को लिखा था कि…’, आरजी कर केस पीड़िता की मां ने बताया- कैसे बंगाल के चुनावी मैदान में उतरीं
कर्नाटक में फिर शुरु हुआ सियासी नाटक, 30 विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
कर्नाटक में फिर शुरु हुआ सियासी नाटक, 30 विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा, कैबिनेट में फेरबदल की मांग

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War Live: अमेरिका ने होर्मुज में की नाकेबंदी, ट्रंप का दावा- ईरान समझौता करने के लिए उत्सुक, हमें फिर मिला संदेश
Live: अमेरिका ने होर्मुज में की नाकेबंदी, ट्रंप का दावा- ईरान समझौता करने के लिए उत्सुक, हमें फिर मिला संदेश
श्रमिक आंदोलन के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, न्यूनतम मजदूरी में 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी
श्रमिक आंदोलन के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, न्यूनतम मजदूरी में 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी
US-Iran War: होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?
‘द केरल स्टोरी 2’ कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन? कितना कमाया मुनाफा?
Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
Weather Forecast: बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में ट्रेनी जूनियर इंजीनियर के149 पदों पर वैकेंसी, डिप्लोमा और BTech वाले करें आवेदन
हिमाचल में ट्रेनी जूनियर इंजीनियर के149 पदों पर वैकेंसी, डिप्लोमा और BTech वाले करें आवेदन
Car Emergency Tips: कार में फंस जाएं या ब्रेक हो जाए फेल? ये ट्रिक्स बचा सकती हैं आपकी जान!
Car Emergency Tips: कार में फंस जाएं या ब्रेक हो जाए फेल? ये ट्रिक्स बचा सकती हैं आपकी जान!
Embed widget