एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: छात्रसंघ चुनाव में बमबाजी, पथराव और आगजनी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इलाहाबाद में हुए छात्रसंघ चुनाव के दौरान आज खूब हंगामा हुआ. यूनिवर्सिटी से जुड़े सीएमपी डिग्री कॉलेज में वोटिंग के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने देसी बम फोड़ने के बाद पथराव और आगजनी की. बाद में मामले को शांत करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा.

इलाहाबाद: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की वोटिंग के दौरान आज जमकर हंगामा हुआ. यूनिवर्सिटी से जुड़े सीएमपी डिग्री कॉलेज में वोटिंग के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने देसी बम फोड़ने के बाद पथराव और आगजनी की.

1

मामला बढ़ता देख पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. पथराव और हंगामे में एक प्रेस फोटोग्राफर समेत कई लोगों को चोटें आईं हैं. गनीमत यह रही कि बम फटने के बावजूद किसी छात्र या वहां मौजूद लोगों को चोट नहीं आई.

पुलिस ने कॉलेज की गेट के पास से दो जिन्दा बम बरामद किये हैं. हंगामे और बमबाजी के चलते डिग्री कॉलेज में वोटिंग बुरी तरह प्रभावित हुई. इस दौरान कैम्पस से लेकर बाहर सड़क तक घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा. हालात बेकाबू होता देख प्रशासन को पुलिस के साथ-साथ आरएएफ की भी मदद लेनी पड़ी.

2

हंगामे की वजह से कई छात्र बिना वोट डाले ही लौट गए. पुलिस ने बम फोड़ने और आगजनी करने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया है.

बता दें कि इलाहाबाद में आज सेंट्रल यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े चार डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे थे. दोपहर करीब ढाई बजे सीएमपी डिग्री कॉलेज के बाहर कुछ लोगों ने एक- एक कर तीन देसी बम फोड़े और होर्डिंग्स और वहां पड़े पम्फ्लेट्स को इकठ्ठा कर उसमे आग लगा दी, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई.

3

पुलिस की लाठीचार्ज से नाराज़ छात्रों ने पुलिस पर पथराव भी किया है. इस दौरान डिग्री कालेज के आस-पास के इलाकों में आम लोगों के आवागमन पर रोक लगा दिया गया था. हंगामे के बाद यूनिवर्सिटी और सभी डिग्री कॉलेजों में सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं. हालांकि यूनिवर्सिटी और दूसरे डिग्री कॉलेजों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget