एक्सप्लोरर
बिहार: गोपालगंज में चीनी मिल के अंदर बॉयलर फटा, 4 मजदूरों की मौत, कई फंसे
मौके पर कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी पहुंच कर जांच में जुट गए हैं. वहीं, अंदर फंसे बाकी मजदूरों को बाहर निकालने का काम जारी है.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में सासमुसा चीनी मिल में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है और करीब नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अभी भी कई मजदूर अंदर फंसे हुए हैं. धमाका से कई मशीनें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीती रात करीब सवा ग्यारह बजे की है. जब गन्ने की पेराई का काम चल रहा था. तभी बायलर टैंक में जाने वाली बायलर पाइप फट गया. पाइप के फटने से जबरदस्त धमाका हुआ. इस धमाका से आसपास के कई मशीन क्षतिग्रस्त हो गए. जबकि जो लोग इस बायलर टैंक के पास काम कर रहे थे, उनकी मौत हो गई. मौके पर कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी पहुंच कर जांच में जुट गए हैं. वहीं, अंदर फंसे बाकी मजदूरों को बाहर निकालने का काम जारी है.
#Visuals from boiler blast site at Sasa Musa sugar mill in Bihar's Gopalganj; three laborers killed, many others injured. pic.twitter.com/RRUKvPpPme
— ANI (@ANI) December 21, 2017
और पढ़ें
Source: IOCL


























