एक्सप्लोरर

जम्मू के अखनूर ऑपरेशन में एक आतंकी ढेर, दो की तलाश जारी; BMP-2 टैंक भी तैनात

Akhnoor Encounter: जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में तीन आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की. बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है और एक आतंकवादी मारा गया.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में सोमवार (28 अक्टूबर) की सुबह भारतीय सेना के एक वाहन पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया. सुरक्षा बलों ने उसके शव को भी हथियार के साथ बरामद कर लिया गया है. ऑपरेशन का जायजा लेने जम्मू के एडीजीपी आनंद जैन पहुंचे. 

आतंकियों का सूपड़ा साफ करने के मकसद से सेना के बीएमपी 2 टैंक (इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल) को मुठभेड़ के लिए ले जाया गया है. सुबह करीब 7 बजे बट्टल इलाके में तीन आतंकियों ने सेना के वाहन पर कई राउंड फायरिंग की. सेना के अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया. 

रॉकेट लांचर दागने के बाद आतंकियों ने नहीं दी प्रतिक्रिया

सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बल अंतिम हमले की तैयारी कर रहे हैं, जबकि सेना ने उस स्थान की ओर कई रॉकेट लांचर दागे हैं, जहां आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की ओर से रॉकेट लांचर का इस्तेमाल किए जाने के बाद से आतंकवादियों की ओर से कोई गोलीबारी नहीं हुई है. 

आतंकियों का सफाया करने के लिए उतारे गए टैंक 

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कर्मी और नागरिक पोर्टर अफरावत रेंज में नागिन पोस्ट की ओर जा रहे थे, तभी आतंकवादियों ने गुलमर्ग से लगभग 6 किलोमीटर दूर बोटापाथरी के पास सेना के दो ट्रकों पर गोलीबारी की. एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे जोगवान इलाके में आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की, जिसके बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया.

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया. जिसके बाद भीषण मुठभेड़ हुई. जम्मू में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्ट. कर्नल सुनील भारतवाल के मुताबिक, अखनूर में चल रहे ऑपरेशन में एनएसजी शामिल नहीं है और दो आतंकवादियों की तलाश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: आतंकवादियों के निशाने पर फिर आया जम्मू! अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर बरसाईं गोलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: भयंकर गर्मी और चलेगी लू, यूपी में 42 डिग्री तक पहुंच पारा, दिल्ली समेत देश में मौसम कैसा, कहां होगी बारिश?
भयंकर गर्मी और चलेगी लू, यूपी में 42 डिग्री तक पहुंच पारा, दिल्ली समेत देश में मौसम कैसा, कहां होगी बारिश?
महिला आरक्षण पर साथ, परिसीमन के प्रावधानों के खिलाफ वोट करेगा विपक्ष, लोकसभा में आज होगी बहस
महिला आरक्षण पर साथ, परिसीमन के प्रावधानों के खिलाफ वोट करेगा विपक्ष, लोकसभा में आज होगी बहस
कोमा में एडमिट भारतीय सेना के जवान से पत्नी चाहती है संतान, याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला- 'यह उनका...'
कोमा में एडमिट भारतीय सेना के जवान से पत्नी चाहती है संतान, याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला- 'यह उनका...'
राम की नगरी अयोध्या क्यों पहुंचे कांग्रेस के विधायक, कैबिनेट विस्तार से पहले ये है बड़ी वजह
राम की नगरी अयोध्या क्यों पहुंचे कांग्रेस के विधायक, कैबिनेट विस्तार से पहले ये है बड़ी वजह

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: भयंकर गर्मी और चलेगी लू, यूपी में 42 डिग्री तक पहुंच पारा, दिल्ली समेत देश में मौसम कैसा, कहां होगी बारिश?
भयंकर गर्मी और चलेगी लू, यूपी में 42 डिग्री तक पहुंच पारा, दिल्ली समेत देश में मौसम कैसा, कहां होगी बारिश?
यूपी में गर्मी का प्रकोप शुरू, बांदा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लखनऊ से नोएडा तक बुरा हाल
यूपी में गर्मी का प्रकोप शुरू, बांदा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लखनऊ से नोएडा तक बुरा हाल
US Iran War News Live: भारत को झटका! अमेरिका ने रूस-ईरान से तेल खरीद की छूट बढ़ाने से किया इनकार
Live: भारत को झटका! अमेरिका ने रूस-ईरान से तेल खरीद की छूट बढ़ाने से किया इनकार
'मैं अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं और इसलिए...', विराट कोहली ने दे दिया फैन्स के लिए बड़ा बयान
'मैं अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं और इसलिए...', विराट कोहली ने दे दिया फैन्स के लिए बड़ा बयान
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कोमा में एडमिट भारतीय सेना के जवान से पत्नी चाहती है संतान, याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला- 'यह उनका...'
कोमा में एडमिट भारतीय सेना के जवान से पत्नी चाहती है संतान, याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला- 'यह उनका...'
क्या मरा हुआ व्यक्ति भी सुन सकता है बातें, मौत के बाद कितनी देर तक सक्रिय रहता है इंसानी दिमाग?
क्या मरा हुआ व्यक्ति भी सुन सकता है बातें, मौत के बाद कितनी देर तक सक्रिय रहता है इंसानी दिमाग?
CBSE Class 10 Results 2026: CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 पर बड़ा असर, जानें टू-एग्जाम सिस्टम से क्या होगा बदलाव?
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 पर बड़ा असर, जानें टू-एग्जाम सिस्टम से क्या होगा बदलाव?
Embed widget