एक्सप्लोरर

पुडुचेरी: सरकारी कर्मचारियों ने गड्ढे में फेंका कोरोना संक्रमित का शव, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

पुडुचेरी में सरकारी कर्मचारियों ने कोरोना से मरे एक 43 वर्षीय युवक के शव को गड्ढे में फेंक दिया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया.

पुडुचेरी: देश में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच पुडुचेरी से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. शनिवार को यहां कोरोना से मरे एक 43 वर्षीय शख्स के शव के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद आला-अफसरों के बीच हड़कंप मच गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सरकारी कर्मचारी शव को स्ट्रेचर से सीधे गड्ढे में फेंक रहे हैं. कोरोना मरीज़ के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद चिंताजनक है.

अंतिम संस्कार करने में असमर्थ था मृतक का परिवार

जानकारी के मुताबिक, 43 वर्षीय मृतक चेन्नई का रहने वाला था. इस शख्स की पत्नी पुडुचेरी में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी. यह अपनी पत्नी से मिलने पुडुचेरी आया था. बताया जा रहा है कि जब यह शख्स यहां पहुंचा तो अचानक इसके सीने में दर्द शुरू हो गया. इसके बाद इसे पुडुचेरी के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया.

शव के पोस्टमार्टम के बाद कोरोना वायरस की जांच के लिए रुटीन टेस्ट किया गया, जिसके बाद पता चला कि शख्स कोरोना संक्रमित था. बताया जा रहा था कि इस शख्स के परिवार वाले इसका अंतिम संस्कार करने में असमर्थ थे, इसलिए सरकारी टीम ही शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले गई. हालांकि, सरकारी कर्मचारियों ने शव को दफनाने के बजाय गड्ढे में फेंक दिया.

दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिए- स्वास्थ्य निदेशक

इस घटना के सामने आने के बाद पुडुचेरी के स्वास्थ्य निदेशक डॉ मोहन कुमार ने कहा, 'सरकारी कर्मचारी कोरोना से डरे हुए हैं, इसी के चलते उनसे ऐसी गलती हुई है. वे शव को दफनाने जा रहे थे, लेकिन वहां मट्टी प्लेन नहीं थी, ऐसे में उनका बैलेंस बिगड़ा और शव गड्ढे में गिर गया. हमने उन्हें चेतावनी दे दी है कि दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिए.'

उन्होंने आगे कहा, 'हमने जिला प्राधिकरण और अस्पताल प्राधिकरण को मामले की जानकारी दे दी है. हमने उनसे कहा है कि ऐसा नहीं होना चाहिए था. इस तरह की गलती दोबारा स्वीकार नहीं की जाएगी.'

उल्लेखनीय है कि अस्पताल के अधिकारी, राजस्व, स्वास्थ्य और पुलिस सभी कोरोना मरीज़ के शव को दफनाने गए थे. स्वास्थ्य निदेशक ने आगे कहा कि हमने उन्हें गंभीरता से चेतावनी दी है. साथ ही हमने अस्पताल से दोबारा ऐसा न हो ऐसा स्पष्टीकरण भी मांगा है.

यह भी पढ़े- 

फेसबुक मुखिया जुकरबर्ग ने बिना कपिल मिश्रा का नाम लिए कहा- हिंसा भड़काने वाले ऐसे तत्व बर्दाश्त नहीं

दिल्ली में जारी है कोरोना वायरस का कहर, 219 पहुंची कंटेनमेंट ज़ोन की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद में घोटाला, बीकानेर पहुंची ईडी, कारोबारी नेटवर्क पर कसा शिकंजा
तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद में घोटाला, बीकानेर पहुंची ईडी, कारोबारी नेटवर्क पर कसा शिकंजा
पेट्रोल-डीजल की टेंशन होगी खत्म! भारत संग बड़ी डील करने आईं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, जानें क्या कहा?
पेट्रोल-डीजल की टेंशन होगी खत्म! भारत संग बड़ी डील करने आईं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, जानें क्या कहा?
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'
ट्रंप को जिसका डर था वही हुआ, स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव
ट्रंप को जिसका डर था वही हुआ, स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
Rajasthani Malai Pyaz: राजस्थान की वर्ल्ड फेमस 'मलाई प्याज' कैसे बनाते हैं? नोट कर लें रेसिपी
राजस्थान की वर्ल्ड फेमस 'मलाई प्याज' कैसे बनाते हैं? नोट कर लें रेसिपी
Embed widget