एक्सप्लोरर

क्या BMC में 'हिंदुत्व' इमेज वाली शिवसेना और 'सेक्युलर' कांग्रेस का होगा गठबंधन?

महाराष्ट्र: हाल ही में संपन्न हुए बीएमसी चुनाव के परिणाम ने सियासत में एक नई हलचल पैदा कर दी है. किसी अकेली पार्टी को बहुतम नहीं मिलने के कारण मेयर बनने का गणित गड़बड़ाया हुआ है. लेकिन एक बात तो तय है कि अगर शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन नहीं होता है तो बिना कांग्रेस के समर्थन के बगैर बीएमसी में मेयर नहीं बन सकता. बीजेपी से हट कर सिर्फ एक ही समीकरण दिखता है कि शिवसेना, कांग्रेस से हाथ मिला ले. अब सवाल ये है कि क्या ऐसा हो सकता है, क्या वैचारिक मतभेद वाली दो पार्टियां एक हो सकती हैं? अगर दोनों पार्टियां एक हो जाती हैं तो इसके मायने क्या होंगे? गठबंधन को लेकर कांग्रेस का बयान मुंबई कांग्रेस के नेता असलम शेख का कहना है कि कांग्रेस पार्टी एक सेक्यूलर पार्टी है. ना तो वो शिवसेना को समर्थन देगी ना भारतीय जनता पार्टी को. लेकिन वक्त क्या चाहता है, मुंबई क्या चाहती है, और क्या होना चाहिए, उसके ऊपर जरूर चर्चा होगी. मुंबई कांग्रेस के नेता असलम शेख शिवसेना से गठबंधन होने की बात से इनकार कर रहे हैं. लेकिन थोड़ी गुंजाइश भी उन्होंने छोड़ दी है. वैसे मुंबई के राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा हो रही है कि दोनों पार्टियां की पर्दे के पीछे बातचीत शुरू हो चुकी हैं. कांग्रेस और शिवसेना को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट वरिष्ट पत्रकार धर्मेंद्र जोरे का कहना है कि कांग्रेस के साथ संबंध मधुर बनाने का शिव सेना प्रमुख उद्धव जी ने 10-15 दिन पहले चालू किया था. जब उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार को फटकार लगाई थी. लेकिन उसी दौरान उद्धव ठाकरे ने मनमोहन सिंह और कांग्रेस की यूपीए सरकार को सराहा था. जोरे ने यह भी कहा कि बीजेपी को दूर रखने के बहाने दोनों पार्टियां (शिवसेना-कांग्रेस) साथ आ सकती हैं. कांग्रेस ने की थी शिवसेना की मदद! शिवसेना को खडे होने में कांग्रेस ने एक अहम भूमिका निभाई थी. 60 के दशक में मुंबई की ट्रेड यूनियनों में कम्युनिस्टों का दबदबा था, जिसे खत्म करने के लिये कांग्रेस ने शिवसेना को बड़ा होने दिया. शिवसेना और कांग्रेस के इमेज में हैं अंतर  लेकिन यहां पर बड़ा सवाल ये है कि वैचारिक तौर पर विरोधी पार्टियां शिवसेना और कांग्रेस साथ कैसे आएंगी. शिवसेना कट्टर हिंदुत्व की पैरवी करती है तो वहीं कांग्रेस की इमेज एक सेकुलर पार्टी की है. सियासी जानकारों का कहना है कि बीजेपी को दूर रखने के बहाने दोनो साथ आ सकतीं हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल-ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद: राहुल-ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई
Explained: कैसे काम करेगा दिल्ली का AI-ड्रिवेन पॉल्यूशन कंट्रोल रूम, जनता को मिलेगी साफ हवा की गारंटी?
Explained: कैसे काम करेगा दिल्ली का AI-ड्रिवेन पॉल्यूशन कंट्रोल रूम, जनता को मिलेगी साफ हवा की गारंटी?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget