एक्सप्लोरर

बीएमसी का बजट पेश होने से पहले बीजेपी-शिवसेना आमने सामने, एक दूसरे पर लगाए ये आरोप

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि बीएमसी आर्थिक कंगाली की राह पर है. बीजेपी के आरोप पर शिवसेना कह रही है कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने मुंबई की केंद्रीय बजट में अनदेखी की है.

मुंबई: बुधवार को बीएमसी का बजट पेश किया जाएगा. बीएमसी का बजट देश के कई छोटे राज्यों से भी बड़ा होता है. ऐसे में इसकी अहमियत भी ज्यादा है. कल बजट का एलान होने जा रहा है. बजट के एलान से पहले बीजेपी और शिवसेना में इसे लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है.

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि बीएमसी आर्थिक कंगाली की राह पर है. बीजेपी के आरोप पर शिवसेना कह रही है कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने मुंबई की केंद्रीय बजट में अनदेखी की है.

कल बीएमसी की ऐतिहासिक इमारत में बजट प्रस्तुत होने से पहले आज बीजेपी ने बीएमसी पर शासन करने वाली शिवसेना और बीएमसी प्रशासन के ऊपर करारा हमला बोला है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि इस शासन में बीएमसी आर्थिक दिवालिया और आर्थिक कंगाली की राह पर बढ़ चुकी है.

बीजेपी का यह भी आरोप है कि बजट में लोगों पर नए कर लगेंगे. बीजेपी के इन आरोपों पर मुंबई की मेयर शिवसेना नेता किशोरी पेडणेकर ने कहा है कि मुंबई बीजेपी के नेता केंद्र सरकार की भाषा बोल रहे हैं. केंद्र ने मुंबई की केंद्रीय बजट में अनदेखी की. मुंबई के लोगों को कुछ नहीं दिया. इसके बाद भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में अच्छा बजट सामने रखा जाएगा.

दरअसल देश की सबसे धनवान नगर निगम बीएमसी में कोरोना के दौर पर भयंकर आर्थिक चोट पड़ी है. हर साल बजट में आय के जिन संसाधनों का जिक्र होता है पिछले 3 क्वार्टर में उस आय में सिर्फ 25% की प्राप्ति हुई है. इसी को लेकर बीजेपी नेता आरोप लगा रहे हैं. बीएमसी में बीजेपी के फ्लोर लीडर विनोद मिश्रा ने कहा, "गड़बड़ी के बीच पूंजी है नहीं. अब बड़ा बजट दिखाने के लिए शिवसेना प्रशासन के साथ मिलकर आंकड़ों की गड़बड़ी करेगी."

बीजेपी का कहना है की इमरजेंसी फंड भी खाली हो चुका है. बीजेपी के इन तमाम आरोपों को लेकर शिवसेना नेता मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर का कहना है कि उनकी प्राथमिकता लोगों की जान बचाने की थी और उनके प्रशासन ने वो काम किया है. दूसरी जगहों की तुलना में संतुलित पैसे खर्च किए गए हैं. राजनीतिक रसाकशी तो जारी है. अब इंतजार सबको कल के बजट का है.

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे संजय राउत, कहा- राकेश टिकैत की आंखों में आंसू देख नहीं रह सका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ECI SIR Row: 'लोकतंत्र पर बड़ा हमला, देश के साथ विश्वासघात', EC विवाद पर बोलीं प्रियंका गांधी
'लोकतंत्र पर बड़ा हमला, देश के साथ विश्वासघात', EC विवाद पर बोलीं प्रियंका गांधी
'विकसित भारत लक्ष्य और जन विश्वास...', PM मोदी ने बैठक में मंत्रियों को दिया संदेश
'विकसित भारत लक्ष्य और जन विश्वास...', PM मोदी ने बैठक में मंत्रियों को दिया संदेश
नोएडा DM मेधा रूपम को SC से बड़ी राहत, सैलरी से 5 लाख मुआवजा देने के आदेश पर रोक
नोएडा DM मेधा रूपम को SC से बड़ी राहत, सैलरी से 5 लाख मुआवजा देने के आदेश पर रोक
मंत्री जी के हेलीकॉप्टर में फ्यूल की हो गई कमी! जानें कब और क्यों हुआ ऐसा?
मंत्री जी के हेलीकॉप्टर में फ्यूल की हो गई कमी! जानें कब और क्यों हुआ ऐसा?

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
Embed widget