एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Blast: तमिलनाडु में भयंकर विस्फोट, पांच महिलाओं समेत आठ मजदूरों की मौत

Tamil Nadu Blast: तमिलनाडु के शिवकाशी में यह हादसा हुआ है. मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू कियाि जा रहा है. यह स्थान पटाखों, सेफ्टी माचिस और स्टेशनरी सामानों के लिए देशभर में जाना जाता है.

Blast in Tamil Nadu: तमिलनाडु में भयंकर विस्फोट की खबरें सामने आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तमिलनाडु के शिवकाशी के पास एक पटाखों की फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. विरुधुनगर जिले के कलेक्टर जयसेलन ने कहा कि शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 8 लोगों की मौत हो गई.

ब्लास्ट में कई लोग झुलसे

एडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि इस ब्लास्ट में 12 अन्य लोग झुलस गए हैं. पुलिस ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि विस्फोट किस वजह से हुआ. शिवकाशी को भारत में पटाखा बनाने का केंद्र कहा जाता है. यह स्थान देश के पटाखों, सेफ्टी माचिस और स्टेशनरी सामानों के कुल उत्पादन में भी एक बड़ी हिस्सेदारी रखता है.

बताया जा रहा है कि ये विस्फोट सिवाकाशी के सेंगमलापट्टी इलाके में हुआ है. गुरुवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे पटाखों की फैक्ट्री में ये धमाका हुआ, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए. विस्फोट की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने जख्मी लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.

मलबे में फंसे लोगों को किया जा रहा रेस्क्यू

बताया जा रहा है कि कुछ लोग मलबे में फंसे हुए हैं, जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है. विस्फोट इतना तेज था कि लोगों को वहां से भागने का मौका नहीं मिल पाया. इससे पहले फरवरी 2024 में भी तमिलनाडु के रामुथेवनपट्टी में पटाखा फैक्ट्री में 10 लोगों की मौत हो गई थी. उस समय पटाखा फैक्ट्री के कर्मचारी फैन्सी पटाखों के लिए रासायन मिला रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हुआ था.

पिछले साल अक्टूबर में भी इसी तरह का हादसा हुआ था जिसमें 14 लोगों की जान चली गई थी. उस समय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रत्येक पीड़ित परिवार के लिए 3 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: 30 लाख सरकारी नौकरियां! राहुल गांधी ने भी बता दिया सरकार बनी तो क्या होगा शुरुआती 80 दिनों का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget