एक्सप्लोरर

BJP के 37वें स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी, 'गरीबों, वंचितों के लिए काम करते रहेंगे'

नई दिल्ली:आज बीजेपी का 37वां स्थापना दिवस है. इस मौके पर थोड़ी देर पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के मुख्यालय पहुंचे. पीएम ने वहां दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. बीजेपी आज से 14 अप्रैल अप्रैल आंबेडकर जयंति तक पूरे देश में कार्यक्रम करेगी.

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा,अंत्योदय के मंत्र के साथ पार्टी भारत, खासकर गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने के अपने प्रयासों को पूरे जोश से आगे बढ़ाते रहेगी. मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बीजेपी के स्थापना दिवस पर मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं के पूरे परिवार को बधाई देता हूं जो पूरे भारत में काम कर रहे हैं.’’ मोदी ने कहा, ‘‘हम बीजेपी कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों की कड़ी मेहनत को गौरव के साथ याद करते हैं जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपनी कोशिशों से एक एक ईट जोड़कर पार्टी को खड़ा किया.’’ मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को प्रेरणा का स्रोत बताया. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि यह गौरव की बात है कि सम्पूर्ण भारत और समाज के सभी वर्गो के लोगों ने बीजेपी पर भरोसा जताया है. मोदी ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. बीजेपी के लोकसभा और राज्यसभा के 325 सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र या राज्य के अलावा दूसरे लोकसभा क्षेत्र या राज्य में एक दिन और एक रात बिताएंगे. इस दौरान सांसद या भारत सरकार के मंत्री सार्वजानिक कार्यक्रम/ सभाएं करेंगे, जिसमें मोदी सरकार की योजनाओं को लोगों के बीच रखेगे और उनके लाभ के बारे में बतायेगे.

एक हफ्ते के इस कार्यक्रम में सभी मंत्रियो को भी देश भर के 151 ऐसे लोकसभा क्षेत्रों या राज्यो में भेजा जा रहा है जहां बीजेपी या तो कभी जीती नहीं है या जहां बीजेपी के लिए परिस्थितिया कठिन हैं. लेकिन इसके वाबजूद सभी 543 लोकसभा क्षेत्रो में बीजेपी का कोई न कोई सांसद एक दिन और एक रात बितायेगा.

कमज़ोर राज्यों और कठिन सीटों पर बीजेपी के बड़े नेता और मंत्री खुद जायेगे. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह खुद तेलंगाना या केरल जा सकते जा सकते है. इसके अलावा शाह का एक कार्यक्रम गुजरात या हिमाचल प्रदेश में भी हो सकता है. इन दोनों राज्यो में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में अमित शाह खुद इन राज्यो में सभाएं कर सकते हैं. गौरतलब है कि बीजेपी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 में की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Government: 'LPG और पेट्रोल-डीजल पर अफवाह फैलाई तो...' असम सरकार ने मिडिल ईस्ट की जंग के बीच जारी की चेतावनी
'LPG और पेट्रोल-डीजल पर अफवाह फैलाई तो...' असम सरकार ने मिडिल ईस्ट की जंग के बीच जारी की चेतावनी
India-Nepal Relations: नेपाल के अंतिम चुनाव परिणाम में RSP ने रचा इतिहास, बालेंद्र शाह बनेंगे PM? एक्सपर्ट्स ने बताया कैसे होंगे भारत से रिश्ते
नेपाल के अंतिम चुनाव परिणाम में RSP ने रचा इतिहास, बालेंद्र शाह बनेंगे PM? एक्सपर्ट्स ने बताया कैसे होंगे भारत से रिश्ते
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
Parliament Session 2026 Live: मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
Live: 'मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
Liver Cancer Symptoms:आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
Embed widget